शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दल्लीराजहरा द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष श्री तोरण लाल साहू को प्रशिक्षणार्थियों के प्रायोगिक कार्य हेतु मशीन, औजार, उपकरण उपलब्ध कराने हेतु मांग पत्र सौपा गया।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़
दल्लीराजहरा/ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, दल्लीराजहरा, जिला बालोद के प्राचार्य के द्वारा श्री तोरण लाल साहू, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पालिका दल्लीराजहरा को प्रशिक्षणार्थियों के प्रायोगिक कार्य हेतु मशीन, औजार, उपकरण उपलब्ध कराने हेतु मांग पत्र सौपा गया।
माँग पत्र में बताया गया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था विकास समिति, दल्लीराजहरा को प्रस्तुत मांग पत्र एवं 0 इस औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में व्यवसाय फिटर, कोपा, विद्युतकार एवं वेल्डर के प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उक्त व्यवसायों में मशीन, औजार एवं उपकरणों की कमी है, जिसके कारण प्रायोगिक प्रशिक्षण दिए जाने में कठिनाई हो रही है। शासन से उपरोक्तानुसार कमियों को पूरा करने हेतु लेख किया गया है।
इस संबंध में संस्था विकास समिति की बैठक दिनांक 21 अगस्त 2025 को आयोजित की गई। प्रशिक्षणार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि मशीन, औजार एवं उपकरणों की कमियों को पूरा करने हेतु प्रस्ताव स्थानीय नगरीय प्रशासन को प्रस्तुत किए जाएं।
संस्था विकास समिति के प्रस्ताव के साथ प्रायोगिक प्रशिक्षण हेतु व्यवसायों के लिए अत्यावश्यक मशीनों, औजारों, उपकरणों की सूची तैयार कर, संलग्न कर सादर संप्रेषित है।
अतः आपसे निवेदन है कि प्रशिक्षणार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए संस्था को सूची अनुसार मशीन, औजार एवं उपकरण प्रदान करने का कष्ट करें। इससे गुणवत्ता में सुधार होगा, साथ ही संस्था को एक वाटर कूलर भी प्रदान करने की कृपा करेंगे।
वही इस मांग पत्र की प्रतिलिपिः-
1. संचालक, संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, इंद्रावती भवन, ब्लॉक नंबर 04, प्रथम तल, नया रायपुर (छ.ग.) की ओर सादर सूचनार्थ संप्रेषित ।
2. संयुक्त संचालक, (प्रशिक्षण), औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाएं, क्षेत्रीय कार्यालय, दुर्ग क्षेत्र, जिला दुर्ग की ओर सादर सूचनार्थ संप्रेषित की गई है।



