अपराध (जुर्म)छत्तीसगढ़बालोद

35 पौव्वा देशी प्लेन शराब एंव वाहन मोटर सायकल के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार अर्जुन्दा पुलिस की कार्यवाही

धारा-34(2) आब.एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया रिमांड पर

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

अर्जुन्दा/ छत्तीसगढ़/ थाना अर्जुन्दा क्षेत्र मे शराब तस्करी करने वालो पर अंकुश लगाने अर्जुन्दा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। दिनांक 06.07.2024 को ग्राम मोहदीपाट निवासी होलू राम देवांगन एंव कुमेश कुमार देवांगन के कब्जे से कुल 35 पौव्वा देशी प्लेन शराब के साथ पकड़ गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री एस.आर.भगत के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार जोशी के निर्देशन एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही श्रीमति गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अर्जुन्दा उनि मनीष शेण्डे के नेत्त्व में टीम गठित कर थाना अर्जुन्दा क्षेत्र में लगातार कार्यवाही की जा रही है।
मुखबीर के द्वारा सूचना मिला कि दो व्यक्ति मोटर सायकल क्रं0 CG 07 LU 1634 पैशन प्रो हीरो होण्डा कंपनी लाल रंग से देशी शराब दुकान अर्जुन्दा से अधिक मात्रा में शराब खरीदकर अवैध लाभ कमाने बिक्री करने के उद्देश्य से ग्राम मटेवा की ओर निकल रहा है कि सूचना तस्दीक पर गवाह को साथ लेकर घटना स्थ्ल ग्राम मटेवा चौके पास जाकर घेरी बंदी किया जो दो व्यक्ति मोटर सायकल वाहन क्रं0 CG 07 LU 1634 पैशन प्रो हीरो होण्डा थे जिसे रोककर मोटर सायकल चालक को नाम पता पूछने पर अपना नाम कुमेश कुमार देवांगन पिता स्व0 कौशल देवांगन उम्र 37 साल साकिन मोहंदीपाट व पीछे बैठे व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम होलू राम देवांगन पिता स्व0 घासी राम देवांगन उम्र 53 साल साकिन मोहंदीपाट थाना अर्जुन्दा जिला बालोद छ0ग0 का रहने वाला बताया, जो वाहन में रखे एक सफेद बोरी में 35 पौवा देशी प्लेन शराब कुल 6.300 बल्क लीटर बरामद हुआ जिन्हें अलग अलग 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस देकर शराब परिवहन करने के संबंध में आवश्यक दस्तावेज व लाइसेंस एवं वाहन का दस्तावेज की मांग की जिसने लिखित में किसी भी प्रकार का दस्तावेज नहीं होना लेख कर दिया। 35 पौवा देशी प्लेन शराब को मौके पर शीलबंद किया गया। आरोपीगणों का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से दिनांक 06.07.2024 को समक्ष गवाहों के विधिवत गिरफ्तार किया गया व मामला अजमानतीय होने से गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को देकर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इस कार्यवाही में थाना अर्जुन्दा उनि मनीष शेण्डे सउनि विश्वजीत मेश्राम, प्रआर 535 विरेन्द्र साहू, आर429 भूपतदास मानिकपुरी, आर 178 दमन वर्मा, आरक्षक 453 भूपेन्द्र ठाकुर, मआर 195 अर्निका ठाकुर का महत्तवपूर्ण योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी – 01- होलू राम देवांगन पिता स्व0 घासी राम देवांगन उम्र 53 साल
02- कुमेश कुमार देवांगन पिता स्व0 कौशल देवांगन उम्र 37 साल साकिनान मोहंदीपाट
थाना अर्जुन्दा जिला बालोद छ.ग.

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button