छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

राजहरा व्यापारी संघ के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखकर राजहरा व्यापारी संघ की मांगो को पूर्ण करने के लिए जिला प्रशासन से उचित कदम उठाने पत्र लिखा

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

रायपुर/ दल्लीराजहरा :- राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोविंद वाधवानी के नेतृत्व में संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक लोहिया व अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी से मुलाकात कर बताया गया कि दिन प्रतिदिन राजहरा की आबादी निरन्तर घट रही है व्यापारी गणों की आर्थिक स्थिति भी लगातार खराब हो रही है कई लोग निरन्तर पलायन कर रहे हैं शहर की कई मांगे हैं अगर वे पूर्ण हो जाये तो राजहरा से पलायन बन्द हो जायेगा एवं राजहरा पुनः तरक्की की राह पर आ जायेगा अतः आपसे निवेदन है कि आप राजहरा व्यापारी संघ की मांगो पर तत्काल सकारात्मक कदम  उठाकर हमारी मांगो को पूर्ण करने के लिए सकारात्मक कदम उठाने की अपील की गई।
राजहरा व्यापारी संघ की मांगों के परिपेक्ष्य में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री व दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा को फोन कर राजहरा व्यापारी संघ की मांगों को विस्तार से बताकर इन्हें पूर्ण करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया व अपने लेटर हेड से लिखित पत्र अर्द्ध शास. पत्र क्र. 6.85../अ.वि.स./….. रायपुर, दिनांक 28/06/2024.भेजा गया जिसमें उन्होंने लिखित पत्र में लिखा कि श्री विजय शर्मा जी माननीय उप मुख्यमंत्री, छ.ग. शासन एवं प्रभारी मंत्री जिला दुर्ग (छ.ग.) दल्ली राजहरा नगर संबंधित विभिन्न मांगो के सम्बंध में श्री गोविंद वाधवानी, अध्यक्ष राजहरा व्यापारी संघ व अनेको व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल मेरे समक्ष उपस्थित होकर दल्ली राजहरा के उत्थान एवं विकास के लिए निम्नानुसार निवेदन किया गया है :-

1. केन्द्रीय विद्यालय का निर्माण एवं दल्ली राजहरा नगर को एजुकेशन हब के रूप में विकसित करने।

2. 270 एकड़ भूमि का पट्टा निःशुल्क या रियायत दर पर प्रदान करने।

3. 130 एकड़ भूमि को भी राजस्व विभाग को दिये जाने।

4. नगर में सर्व सुविधायुक्त 100 बिस्तर सरकारी हॉस्पिटल का निर्माण करने।

5. बायपास सड़क का निर्माण करने।

6. रेलवे भूमि पर बसे सभी लोगो को पट्टा प्रदाय करने

7. खनिज न्यास निधि की 50 प्रतिशत राशि राजहरा के विकास में दिये जाने।

8. सप्ताह में तीन दिन चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन बिलासपुर तक चलाये जाने।

अतः कृपया उक्त मांग पत्र पर आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन एवं अन्य संबंधित को निर्देशित करना चाहेंगे।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button