छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

मुमुक्षु बहन प्रणिता बाफना का दल्लीराजहरा मे किया गया अभिनंदन

 

नवभारत नवभारत news24 /रमेश मित्तल /दल्लीराजहरा।दीक्षार्थी बहन प्रणिता जी बाफना वीर माता-पिता श्रीमान बसंत जी निर्मला देवी बाफना दुर्ग एवं बाफना परिवार का दल्ली राजहरा में श्री अजय कुमार अक्षय कुमार छाजेड़ एवं परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया |
आचार्य रमेश के मुखरबिंद से आगामी 9 जून को बेगू (राजस्थान)मे होने वाली दीक्षा महोत्सव मे मुमुक्षु बहन प्रणिता बाफना दीक्षा ग्रहण करेगी |
मुमुक्षु बहन प्रणिता बाफना का रविवार 7 अप्रैल 2024 को दल्ली राजहारा मे अजय अक्षय छाजेड एवं परिवार की और से बहुमन किया गया गया | मुमुक्षु बहन ने बताया कि जब से उनके दीक्षा का मुहूर्त निकाला है तब से लगातार वह अपने परिवार जनों में मिलने जा रही है इसी कम्र में आज दल्ली राजहरा आगमन हुआ और यहां कम्र दीक्षा से पूर्व तक लगातार जारी रहेगा |
मुमुक्षु बहन ने कहा कि जिस प्रकार हम शरीर की सुरक्षा के लिए अच्छे से अच्छे संसाधनों का उपयोग करते हैं उसी प्रकार हमें आत्मा की सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए आत्मा की सुरक्षा के लिए जीवन में अच्छे विचार अच्छे अचार अर्थात आचरण तथा अच्छे संस्कार का होना आवश्यक है तभी आत्मा का विकास संभव है उन्होंने कहा कि वह अपने माता-पिता एवं सभी परिवारजनों का धन्यवाद करती है जिनके कारण उन्हें अच्छे संस्कार मिले और साथ ही अपने गुरु का भी धन्यवाद करती हूं जिनकी कृपा से मुझे संयम जीवन अंगीकार करने की आज्ञा मिली | छाजेड परिवार द्वारा मुमुक्षु बहन एवं वीर परिवार का अभिनंदन किया गया |
इस अवसर पर छाजेड परिवार बाफना परिवार एवं बड़ी संख्या मे पारिवारिक जन उपस्थित थे |

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button