छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छतीसगढ़

दल्लीराजहरा… नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पुरोबी वर्मा द्वारा भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी श्री तोरण लाल साहू के पक्ष में धुआंधार जनसंपर्क एवं जोर-जोर से चुनावी प्रचार प्रसार किया जा रहा है उन्होंने दल्ली राजहरा के सभी 27 वार्डों में तूफानी दौरा कर लोगों से जनसंपर्क कर भाजपा उम्मीदवार तोरण लाल साहू को भारी बहुमत से विजय बनाने का अपील क की है।श्रीमती पूर्वी वर्मा के द्वारा जब से भाजपा के द्वारा तोरण लाल साहू को नगर पालिका अध्यक्ष के लिए अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है तब से लेकर लगातार उनके द्वारा हर गली मोहल्ला चौक चौराहा में आम सभा बैठक एवं रैली जुलूस कर लोगों को भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की आह्वन किया है विदित हो कि नगर पालिका दल्ली राजहरा की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पूरोबी वर्मा विगत 10 साल से दल्ली राजहरा नगर पालिका के पद पर शोभायमान रही उनके द्वारा दल्ली राजहरा का बहुमुखी विकास किया गया बिजली पानी सड़क शिक्षा स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की दिशा में श्रीमती पूरोबी वर्मा का कार्यकाल काफी उल्लेखनीय रहा उनके 10 वर्षीय कार्यकाल राजहरा वासियों के लिए एक स्वर्णिम युग की तरह माना जाता रहा है भाजपा प्रवेश करने के पश्चात श्रीमती पूर्वी वर्मा के द्वारा एक स्टार प्रचारक के रूप में अब जाने पहचाने जा रही है उन्होंने महिला राजनैतिक हस्ती एंव नेत्री होने के साथ-साथ भाजपा की स्टार प्रचारक के रूप में भाजपा उम्मीदवार तोरण लाल साहू को भारी बहुमत से विजय बनाने के लिए कमर कस लिया है उनके द्वारा दल्ली राजहरा के समूचे वार्ड में धुआंधार जनसंपर्क एवं रैली किया जा रहा है और यह भी मालूम चले‌ कि तोरण लाल साहू इस चुनाव में भारी बहुमत से विजय श्री प्राप्त करने के लिए अग्रसर है। भाजपा की‌ स्टार प्रचारक श्रीमती पुरोबी वर्मा के साथ-साथ दल्ली राजहरा भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारियों,कार्यकारिणी सदस्यों , सहित सभी प्रकोष्ठ एंव मोर्चा तथा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने प्रत्याशी तोरण लाल साहू जी एंव दल्ली राजहरा नगर पालिका के सभी 27 वार्डों के भाजपा प्रत्याशियों को विजयी‌ बनाने के लिए जी-तोड़ मेहनत किया जा रहा है। भाजपा के सभी प्रवक्ता संयोजक एंव चुनाव प्रभारी अपनी बातों एंव पार्टी के मिशन को कामयाब बनाने में दिन-रात पसीना बहा रहे हैं।

पुरोबी वर्मा ने दल्लीराजहरा की जनता से अपील की है कि आज केंद्र में मोदी सरकार व प्रदेश में विष्णु देव साय की सरकार है आप दल्लीराजहरा के विकास के लिए भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए कमल फूल पर बटन दबाकर अध्यक्ष व सभी 27 पार्षदों को विजयी बनावे जिस प्रकार दिल्ली की जनता ने 27 साल बाद कमल खिलाया आप भी 25 साल बाद दल्लीराजहरा में कमल खिलाकर मोदी की गारंटी की सभी योजनाओं का लाभ लेवे।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button