छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

रमेश मित्तल नवभारत news 24 Sports

दल्लीराजहरा /नगरपालिका परिषद दल्लीराजहरा के चुनाव परिणाम की घोषणा के पश्चात वार्ड नं 10 एवं वार्ड नं 12 में पार्षद प्रत्याशी के विजयी प्रमाण पत्र लेकर अपने अपने घर में जैसे ही पहुंचे जहां पहले से ही वार्ड वासी उपस्थित थे वार्ड वासियों ने वार्ड पार्षद मालती निषाद, मोनिका साहू वार्ड प्रभारी रमेश मित्तल का स्वागत आरती उतारकर किया गया वार्ड नं 12 में मोनिका साहू के ससुर दिलीप साहू सास निर्मला साहू ने मोनिका साहू व रमेश मित्तल की आरती उतारकर माला पहनाकर स्वागत किया उसके पश्चात सभी वार्डवासियों ने आरती उतारकर तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

जैसा की मालूम हो वार्ड नं 12 रानी दुर्गावती वार्ड में 15 साल छतीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी व 10 साल कांग्रेस के प्रत्याशी ने जीत हासिल की है भाजपा का पिछले 25 साल बाद छतीस गढ़ मुक्ति मोर्चा के गढ़ में कमल का फूल खिला है यहां भाजपा प्रत्याशी मोनिका साहू ने छतीसगढ़ मुक्ति मोर्चा की देविका देवांगन को 3 वोट से हराकर विजयी हुई जबकि इसी वार्ड में छतीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष प्रत्याशी संतोष देवांगन को 234 वोट प्राप्त हुए लेकिन वार्ड प्रभारी रमेश मित्तल की तगड़ी रणनीति से यहां भाजपा प्रत्याशी को विजय हासिल हुई।

वार्ड नं 12 में  में भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी श्री तोरण लाल साहू एवं भाजपा प्रत्याशी मोनिका साहू वार्ड प्रभारी रमेश मित्तल के नेतृत्व में विजय व आभार रैली निकाली गई सर्वप्रथम माँ झरन मैय्या मंदिर में पूजा अर्चना कर ढोल नगाड़ों फटाखे व पूरे वार्ड में मिठाई बाटकर डोर टू डोर लोगो से मिलकर विजयी बनाने के लिए आभार व्यक्त किया गया इस दौरान वार्ड में जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख, वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत जैन, दल्लीराजहरा के चुनाव संचालक व पूर्व जिलाध्यक्ष पवन साहू , सौरभ लुनिया, महेश पांडे, राजेश दसोड़े, राकेश द्विवेदी, भी पहुंचे व वार्ड की जनता से मिले अपार सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद किया इस रैली में भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता केशव साहू, कोमल जमुरिया, पंकज ताम्रकर, ललिता विश्वकर्मा,घसिया निषाद, नरोत्तम सागर,दुलार पटेल, लेखु विश्वकर्मा, सुधीर सहारे सहित सैकड़ों वार्ड वासी उपस्थित रहे।

वार्ड नं 12 की विजय व आभार रैली के बाद वार्ड नं 10 में आभार रैली निकाली गई जनसंपर्क के दौरान दोनों वार्डो की जनता के साथ साथ भाजपा के श्रेष्ठ ज्येष्ठ कार्यकर्ता सौरभ लुनिया, रमेश मित्तल, राहुल शर्मा, रूपचंद निषाद, चंदू जायसवाल, मुरली रावटे सुखदेव निषाद, दिलीप निषाद, तथा समस्त भाजपा जन एवं वार्डवासीगण उपस्थित रहे ।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button