छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा/ मुस्लिम समाज दल्ली राजहरा के अध्यक्ष (सदर) मुश्ताक अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दल्ली राजहरा में दिनांक 05-09-2025 को ईद मिलादुन्नबी का जश्न मनाया गया। और जुलूस-ए-मोहम्मदी में गूंजे नात।
पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी का पर्व शुक्रवार को दल्लीराजहरा में अकीदत व आस्था के साथ मनाया गया। मस्जिद में विशेष सजावट, जुलूस-ए- मोहम्मदी, सलातो सलाम और दुआओं के बीच भाईचारे और अमन का संदेश दिया गया। जुलूस-ए-मोहम्मदी और लंगर शहर में सुबह जामा मस्जिद से जुलूस-ए- मोहम्मदी निकला, जिसमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। परचम कुशाई और फातिहा के बाद नायब इमाम अकीक अहमद नूरी ने नबी-ए- पाक की सीरत पर तकरीर करते हुए कहा- “हमारे नबी रहमतुल्लिल आलमीन बनकर आए और इंसानियत-मोहब्बत का पैगाम दिया, हमें उसी रास्ते पर चलना चाहिए।” उन्होंने अमन, भाईचारा और प्रदेश की खुशहाली की दुआ मांगी। जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस जामा मस्जिद पहुंचा। जुलूस में नातख्वांओं ने पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में नात व मनकबत पेश की। जुलूस के बाद आम लंगर का आयोजन हुआ।
इंतजामियां कमेटी के मुतवल्ली मुश्ताक अहमद अंसारी ने प्रशासन और समाज के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि “हमारे हुजूर ने अमन-शांति का
पैगाम दिया है, हमें इसे हर हाल में कायम रखना है ।” “पैगंबर मोहम्मद साहब ने समाज को समानता, भाईचारा और इंसानियत का पैगाम दिया। हमें उनकी शिक्षाओं को आत्मसात कर शांति और सद्भाव से समाज का निर्माण करना चाहिए।”

जूलुस ए मोहम्मदी में मुख्य रूप से हाजी मजीद,हाजी मोईद शफ़ी, हाजी नासिर मुन्ना, साऊद आलम साहब, हाजी आर आई साहब,हाजी हाशमी,हाजी सनव्वर,हाजी अफ़जल,मुनव्वर हुसैन गुलाम शिमनानी,शेख नय्ययुम, अशरफ़ मेमन ,नवाब बड़गुजर,शफ़ी बक्श,निज़ाम भाई, रफ़ीक,अकबर भाई, शेख,असलम,आरिफ़ भाई, मुस्तकीम अली,अकरम हुसैन,फरीद मोहम्मद, मोहम्मद फारूक
कलीम बड़गुजर,मोहम्मद फिरोज,आलम भाई फौजी,सुहैल फ़ारूक़ी, एस अंसारी,याशीर फ़ारूक़ी, इकराम भाई, मोला अलीशेख अनजान,शकील हुसैन फ़जल,,अंसार भाई, मिंटू भाई,न्याज भाई, मुश्ताक़ अंसारी,नूर आलम,राजा पठान,नदीम बड़गुजर,अफसर क़ुरैशी,मिस्कीन,मोहसिन,फराज हुसैन, अक्की,नफीस, एवं समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button