नगरपालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने सांसद श्री भोजराज नाग के दल्लीराजहर प्रवास पर नगर पालिका क्षेत्र के लिए खनिज न्यास निधि से लाइफ केयर एंबुलेंस( वेंटिलेटर एंबुलेंस) के लिए चर्चा कर माँग पत्र सौंपा।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़
दल्लीराजहरा/ नगरपालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने कांकेर लोकसभा के सांसद श्री भोजराज नाग जी दल्लीराजहरा अटल योग सदन में रक्तदान शिविर के उद्घाटन एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी वाचनालय के भूमिपूजन के लिए आये तो उन्होंने दल्लीराजहरा नगर पालिका क्षेत्र के लिए खनिज न्यास निधि से लाइफ केयर एंबुलेंस( वेंटिलेटर एंबुलेंस) दिलवाने के लिए चर्चा कर माँग पत्र सौंपा।
मनोज दुबे ने माँग पत्र में बताया कि मैं एक महत्वपूर्ण विषय के ओर आपका ध्यानाकर्षण करवाना चाहता हूं जो हमारे दल्ली राजहरा के स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा है। हमारे दल्ली राजहरा में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की आवश्यकता को देखते हुए, वेंटिलेटर एंबुलेंस की मांग करना अत्यंत आवश्यक है।
महोदय जी वेंटिलेटर एंबुलेंस वे एंबुलेंस होती हैं जिनमें वेंटिलेटर की सुविधा होती है, जिससे मरीजों को आपातकालीन स्थिति में सांस लेने में मदद मिलती है। इन एंबुलेंसों की मांग बढ़ रही है, खासकर कोविड-19 महामारी के दौरान और उसके बाद भी।
महोदय जी किसी भी आपातकाल स्थिति में दल्ली राजहरा से बाहर मरीज को ले जाने हेतु इस प्रकार की कोई भी सुविधा दल्ली राजहरा में उपलब्ध नहीं है जिसके कारण कई लोगों को अपनी जान गवाना पड़ा है मैं आप से अनुरोध करना चाहता हूं कि खनिज न्यास मद से दल्ली राजहरा को एक वेंटिलेटर एंबुलेंस दिलवाने का कष्ट करे। इससे हमारे दल्ली राजहरा के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में मदद मिलेगी इस दौरान जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख जी, हरीश कटझरे, जिला महामंत्री सौरभ लुनिया,नगरपालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ,मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू, मंडल महामंत्री रमेश गुज्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी,पार्षद भूपेंद्र श्रीवास,सहित भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।



