छत्तीसगढ़दल्लीराजहराबालोद

परिवर्तन यात्रा के दल्लीराजहरा आगमन पर भाजपा के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं द्वारा जोश खरोश के साथ भारी बारिश में दल्ली राजहरा मण्डल एवं महिला मोर्चा व युवा मोर्चा साथियों के साथ परिवर्तन यात्रा का स्वागत दल्लीराजहरा में किया गया।

दल्लीराजहरा के वीरनारायण सिंह चौक पर विशाल मोटवानी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने किया स्वागत

नवभारत news 24/रमेश मित्तल/दल्लीराजहरा । भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ द्वारा चलाये जा रहे परिवर्तन यात्रा के दल्लीराजहरा आगमन पर भाजपा के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं द्वारा जोश खरोश के साथ भारी बारिश में दल्ली राजहरा मण्डल एवं महिला मोर्चा व युवा मोर्चा साथियों के साथ परिवर्तन यात्रा का स्वागत दल्लीराजहरा में किया गया। महिला मोर्चा के अध्यक्ष श्रीमती गीता मरकाम द्वारा महिलाओं द्वारा आरती उतार फुल वर्षा कर परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया गया झरण मंदिर से मोटरसाइकिल रैली के रूप में परिवर्तन यात्रा गुप्ता चौक पहुंची जहां पर दल्ली राजहरा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी के अनुरोध पर परिवर्तन यात्रा के वरिष्ठ नेता द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मंच पर भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय नेताओं ने अपने ओजस्वी भाषण से दल्लीराजहरा के जनता से कॉंग्रेस के भ्रष्ट सरकार को बदलने का आह्वान किया। व भाजपा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर को भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया। इस दौरान केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फगन सिंह कुलस्ते , पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डे, कांकेर लोकसभा सांसद मोहन मंडावी, भाटापारा विधायक शिवरत्न शर्मा, युवा भाजपा नेता कमलचंद्र भंजदेव, पूर्व विधायक अंतागढ़ भोजराज नाग, जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, देवेंद्र जायसवाल, राजेश ताम्रकार, जयेश ठाकुर,सुदेश सिंह, शीतल नायक मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी महामंत्री महेंद्र सिंह उपाध्यक्ष रमेश गुर्जर सुजीत झा रामेश्वर साहू, मनजीत कौर मंडल कोषाध्यक्ष रमेश जैन ,मंडल मंत्री जनार्दन सिंगरौल , श्रीमती लीलावती साहू श्रीमती रंभा कोसमा युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव सिंह महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मरकाम सांसद प्रतिनिधि राजेश दसोड, भूपेंद्र डहरवाल, सौरभ लूनिया,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र पीपरे, मुश्ताक अहमद,भूपेंद्र श्रीवास,मदन माइती, अमित कुकरेजा, अंकित जायसवाल,शंकर साहू, मनन गुप्ता प्रवीण उइके,युवा नेता श्याम जायसवाल, सोनू ठगेल, कासिम कुरैशी मोहम्मद इमरान कार्यक्रम की व्यवस्था प्रभारी सुमित जैन ,पार्षद बॉबी छतवाल राजेश कांबले सुरेश जयसवाल,सुरेंद्र बेहरा उमेश विश्वकर्मा,मेवा पटेल ,पवन रंगारी राजेश पीपरे, पुरुषोत्तम ठाकुर, श्रीजीत ,प्रवीण उइके, राजकुमार गुप्ता, विवेक सोनी,गोलू जसवाल नदीम बडगूजर, विक्रम सोना,अमन,साहिल एवं, महिला मोर्चा की सुचित्रा दास रेवती बक्शी,धरमिन बाई,सुनीता,सुमन,गीता निषाद हीराबाई कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

श्री फग्गन सिंह कुलस्ते (केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री) ने कहा, जल्द ही केंद्रीय विद्यालय राजहरा में ही खुलेगा एवं दल्ली राजहरा क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा माइंस क्षेत्र में जो भी नए उद्यम लगाए जा रहे हैं उसमें स्थानीय बेरोजगारों को काम दिया जाएगा। इसके साथ डीएमएफ फंड में की जा रही बंदर बांट एवं भ्रष्टाचार की जांच कराई जाएगी।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button