प्रवासी प्रभारी राकेश सिंह ने राजहरा मंडल के शक्ति केन्द्र प्रभारी व संयोजक की बैठक ली

नवभारत news24/रमेश मित्तल/दल्लीराजहरा।आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बिहार से पधारे राकेश प्रसाद प्रवासी प्रभारी डोंडीलोहारा विधानसभा के निर्देश पर मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह ने सभी शक्ति केन्द्र के प्रभारी व संयोजक की बैठक आहूत की इस बैठक में राकेश सिंह बिहार ने शक्ति केंद्रों की क्रमवार जानकारी ली जिसमें चुनाव की तैयारी बूथ स्तर पर किस प्रकार चल रही हैं इसकी जानकारी सभी शक्ति केन्द्र प्रभारी व संयोजक से ली दल्लीराजहरा में कुल 8 शक्ति केन्द्र बनाये गये है जिसमें 38 बूथ आते हैं सभी की समीक्षा की गई एवं आगे की रणनीति तैयार कर कार्य करने का निर्देश दिया गया है उनके साथ इस बैठक में देवेन्द्र जायसवाल जिला महामंत्री, सुदेश सिंह जिला कोषाध्यक्ष,मुश्ताक अहमद सांसद प्रतिनिधि, महेंद्र सिंह मंडल महामंत्री, मदन मयती मंडल महामंत्री, सुजीत झा मंडल उपाध्यक्ष, रमेश जैन मंडल कोषाध्यक्ष,संजीव सिंह अध्यक्ष युवा मोर्चा,राजकुमार कुकरेजा, रमेश मित्तल, महेंद्र पिपरे, सुरेंद्र बेहरा, कासिम कुरैशी, प्रवीण उईके,रामेश्वर साहू, सौरभ जैन,ममता नेताम, प्रमिला पारकर उपस्थित थे।
मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह ने बताया कि कल दिनांक 19 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से भाजपा मंडल, युवा मोर्चा,शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजक, व महिला मंडल का सम्मेलन गुरुनानक हाल दल्लीराजहरा में रखा गया है जिसमें सभी कर्मठ कार्यकर्ता अवश्य ही शामिल होवे इस सम्मेलन में जिला व प्रदेश के नेता पधार रहे है।



