छत्तीसगढ़डौण्डीलोहारादल्लीराजहराविविध ख़बरें

रमेश मित्तल संपादक नवभारत news 24 छग.

दल्लीराजहरा। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी द्वारा पेश किए गए बजट में दल्लीराजहरा बाईपास के प्रावधान का नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव , विजय शर्मा व वित्त मंत्री ओपी चौधरी , भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन व भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के प्रति आभार व्यक्त किया है।

नगर पालिका दल्ली राजहरा के अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने बताया कि सड़क निर्माण से नगर वासियों को लगातार भारी वाहनों के आवाजाही से होने वाली परेशानियों और दुर्घटनाओं से निजात मिलेगी ।बस्तर से दल्ली राजहरा होकर गुजरने वाली सैकड़ो हैवी 10 व 16 चक्के वाली वाहनों से होने वाले प्रतिदिन के जाम से नगर वासियों को अब राहत मिलेगी । दल्ली राजहरा में लगातार विगत कई वर्षों से गुजरने वाले भारी वाहनों के प्रवेश व प्रतिदिन के जाम से स्थानीय व आसपास की जनता परेशान है जिसे ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2025, 26 में दल्ली राजहरा बाईपास के लिए 17 किलोमीटर दूरी तक बाईपास सड़क का प्रावधान किया गया था।कुल 81 करोड़ की लागत से बनने वाले इस सड़क में 10% बीएसपी की भूमि ,7% वन भूमि व 10% भू अर्जन का क्षेत्र समाहित है। छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग इस बाईपास सड़क बनाने के लिए सर्वे का कार्य पूर्व ही पूर्ण कर लिया गया है। दल्ली राजहरा और गोटूल मुंडा के बीच मुख्य मार्ग के समीप ग्राम चिखली जाने वाले मुख्य सड़क को बाईपास सड़क के रूप में चिन्हित किया गया है जो अब चिखली जमरूआ साल्हे होते हुए ग्राम गुजरा के समीप दल्ली बालोद मुख्य मार्ग पर निकलेगी जिसकी दूरी कुल 17 किलोमीटर की है।इस संबंध में लगातार प्रयासरत रहे नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से निवेदन करते हुए कहा था कि नगर के आम जनता की वर्षों पुरानी मांग को ध्यान में रखकर बाईपास सड़क को जल्द शुरू करने की दिशा में प्रयास किया जाए ताकि दल्ली राजहरा में होने वाले दुर्घटनाओं से नगर वासियों को निजात मिले। साथ ही बड़ी-बड़ी गाड़ियों से उड़ने वाले धूल और प्रदूषण से मुक्ति मिले। जिसे ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ शासन के संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा बाईपास सड़क को बजट में शामिल कर एक बड़ी सौगात दी है।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button