लौह अयस्क नगरी में भव्य राम रथयात्रा सर्व समाज समरसता समिति के तत्वाधान में 21 जनवरी 2024 को दोपहर 1बजे राम मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भर्मण कर शिव संस्कार धाम में समापन होगी
नगर के सभी धर्म प्रेमी भाइयों बहनों बच्चों, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से इस शोभायात्रा में सर्व समाज समरसता समिति ने शामिल होने की अपील की गई

नवभारत news24/रमेश मित्तल/दल्लीराजहरा।दल्ली राजहरा जैसे-जैसे 22 जनवरी की तिथि नजदीक आ रही है लौह अयस्क नगरी दल्ली राजहरा भगवा रंग की ध्वजों और लाइटों से जगमगा रहा है l दल्ली राजहरा शहर के हृदय स्थल पर स्थित भगवान श्री राम जी के मंदिर को राममय बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूरे परिसर और मंदिर के सामने रोड को साफ सफाई किया गया है l आसपास के छोटे-मोटे झाड़ियां को सफाई कर मंदिर के पास जमीन को समतल कर सीमेंटीकरन किया गया है l मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र को भगवा रंग की विद्युत साज सज्जा से चकाचौंध कर दिया गया है l मंदिर के दोनों ओर स्वागत द्वार लगाया गया है l मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की 500 साल बाद पुन: स्थापना होने पर दल्ली राजहरा के सभी चौक चौराहा पर स्थित एवं शहर के सभी छोटे बड़े मंदिरों में 22 जनवरी को सुबह से ही आयोजन की तैयारी की जा रही है l तथा हर चौक चौराहे पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की अयोध्या में बनने वाले मंदिर में श्री रामलला की स्थापना को यादगार बनाने के लिए भंडारा का भी आयोजन किया जा रहा है l
इसी कड़ी में दल्ली राजहरा के सर्व समाज समरसता समिति की ओर से 21 जनवरी 2024 दिन रविवार को दोपहर 1:00 बजे विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है l
????कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण
???? 1990 एवं 92 में अयोध्या मंदिर के संघर्ष में गए कार सेवकों का सम्मान
???? श्री राम मंदिर अयोध्या की विशाल झांकी
???? श्री राम दरबार की जीवंत झांकी एवं भजन मंडली
???? छत्तीसगढ़ के मशहूर डीजे आर के चारमा l
सर्व समाज समरसता समिति के सदस्यों ने बताया की शोभायात्रा श्री राम मंदिर से जेडी ऑफिस से श्रमवीर चौक से फव्वारा चौक से गुप्ता चौक से वीर नारायण सिंह चौक से वापस पेट्रोल पंप से माइन्स ऑफिस चौक होते हुए शिव संस्कार धाम में संपन्न होगा l इस शोभायात्रा में सम्मिलित होने के लिए सर्व समाज समरसता समिति की ओर से राजहरा के सभी वर्गों को आमंत्रित किया गया है l तथा सम्मिलित होने के लिए सर्व समाज समरसता समिति की ओर से ड्रेस कोड के लिए आग्रह किया गया है l जिसमें पुरुषों के लिए कुर्ता पजामा भगवा गमछा मातृशक्तियों के लिए भगवा लाल व पीली साड़ी बेटियों के लिए सफेद कुर्ती व भगवा चुनरी के लिए आग्रह किया गया है यदि आपके पास उपलब्ध नहीं है तो भी इस यात्रा में सम्मिलित होकर 500 साल के बाद सनातन धर्म के लिए आये इस अवसर,इस दिन के साक्षी बनिए और इस पुनीत यात्रा में स्वयं व अपने आसपास के लोगों को प्रेरित कर इस शोभायात्रा में शामिल होवे।



