छत्तीसगढ़डौण्डीलोहारादल्लीराजहराविविध ख़बरें

पूर्व में पांच नई आबंटित राशन दुकानों में से चार राशन दुकानों को निरस्त कर अन्य दुकानों में किया गया संलग्न

 

नवभारत news24/रमेश मित्तल/दल्लीराजहरा। जिला खाद्य विभाग ने गुरुवार को राशन दुकानों में नियम शर्तों का पालन नहीं किए जाने के चलते दल्लीराजहरा शहर की चार राशन दुकानों को निरस्त कर उसे आगामी लोकसभा चुनाव संपन्न होने तक अन्य दुकानो में संलग्न कर दिया है। निरस्त किए गए चारों राशन दुकान को कांग्रेस कार्यकाल के दौरान डौंडीलोहारा एसडीएम द्वारा आबंटित किए गए थे। अब निरस्त किए जाने के बाद यह चर्चा आम होने लगी है कि जिन राशन दुकानों पर कार्रवाई की गई है वह राजनीति से प्रेरित हैं। हालांकि अधिकारी इसे शिकायत और जांच उपरांत कार्रवाई किए जाने की बात कह रहे हैं।

जिला खाद्य अधिकारी तुलसी ठाकुर से मिली जानकारी अनुसार दल्लीराजहरा के एक व्यक्ति द्वारा शिकायत की गई थी। शिकायत उपरांत एक टीम बना राशन दुकानों की जांच की गई। जिसके बाद ही कलेक्टर के अनुमोदन से निरस्त करने की कार्रवाई की गई हैं। निरस्त की गई राशन दुकानें डौंडीलोहारा अनुविभागीय अधिकारी द्वारा आबंटित की गई थी। आबंटन प्रक्रिया में शासकीय उचित मूल्य की दुकान आबंटन छतीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 में निहित शर्तो का पालन नहीं किये जाने के कारण आबंटित दुकानों को निरस्त किया गया है और उन्हें अन्य दुकानों में संलग्न किया है।

इन राशन दुकानों को निरस्त कर इन राशन दुकानों में किया अटेचमेंट

दल्लीराजहरा के वार्ड 20 में 

तालका उपासिका महिला स्व. सहायता समूह द्वारा संचालित राशन दुकान निरस्त कर मां दंतेश्वरी उप. भंडार द्वारा संचालित राशन दुकान में संलग्न किया गया है। इसी प्रकार वार्ड 16 व 17 में लक्ष्मी दीदी स्व. सहायता समूह द्वारा संचालित दुकान को निरस्त कर अन्नपूर्णा उप. भंडार में, वार्ड 8 व 9 में बहु आयामी सखी महिला स्व. सहायता समूह द्वारा संचालित राशन दुकान को निरस्त कर चिखलाकसा के खाद्य व पोषण सुरक्षा समिति में और राशन दुकान को कस्तूरबा प्राथमिक सह. उप. भंडार में आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से संलग्न किया गया है।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button