डिप्टी सीएम अरुण साव की गरिमामयी उपस्थिति में कल 8 मार्च को सुबह 10 बजे नगरपालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू लेंगे शपथ।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छतीसगढ़
दल्लीराजहरा/ नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के नव निर्वाचित भाजपा के अध्यक्ष तोरण लाल साहू एवं सभी पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 8 मार्च को बीएसपी स्कूल क्रमांक 6 में सुबह 10 बजे रखा गया है।
दल्लीराजहरा नगरपालिका चुनाव का यह छठवा कार्यकाल प्रारंभ होगा इससे पहले पिछले 25 वर्षों में 10 वर्ष छतीसगढ़ मुक्ति मोर्चा ने एवं 15 साल कांग्रेस का अध्यक्ष रहा है 25 सालो के बाद भारतीय जनता पार्टी को नगरपालिका अध्यक्ष की कुर्सी मिल पाई है जिससे भाजपा के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है इस बार शपथ ग्रहण को भी आकर्षक बनाया जा रहा है पहली बार शपथ ग्रहण खुले मैदान में आम जनता के बीच होने जा रहा है जहां प्रदेश के डिप्टी सीएम मुख्य अतिथि के रूप में पहुंच रहे हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे –
➡️अरूण साव (उप मुख्यमंत्री, छ.ग.शासन, नगरीय निकाय,लोक निर्माण विभाग)होंगे।
➡️कार्यक्रम की अध्यक्षता भोजराज नाग (सांसद, कांकेर लोकसभा क्षेत्र)करेंगे।
➡️अतिविशिष्ट अतिथि संजय श्रीवास्तव (पूर्व सभापति, नगर पालिका निगम रायपुर)
➡️जगदीश रामू रोहरा ,(महापौर, नगर पालिका निगम धमतरी),
➡️चेमन देशमुख (समाज सेवी)
➡️टहल सिंह साहू (समाज सेवी) विशिष्ट अतिथि में
➡️प्रीतम साहू पूर्व विधायक संजारी बालोद
➡️पवन साहू (समाज सेवी)
➡️यशवंत जैन पूर्व सदस्य बाल संरक्षण आयोग भारत सरकार)
➡️दीपक ताराचंद साहू (पूर्व अध्यक्ष, हस्तशिल्प विकास बोर्ड छ.ग. शासन, रायपुर)
➡️देवलाल ठाकुर पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद
➡️विरेन्द्र साहू (पूर्व विधायक गुण्डरदेही विधानसभा)
➡️यज्ञदत्त शर्मा ,राकेश यादव, के.सी. पवार (वरिष्ठ समाज सेवी)
➡️धरमचंद जैन वरिष्ठ समाज सेवी
➡️गोविंद वाधवानी अध्यक्ष, राजहरा व्यापारी संघ,
➡️महेन्द्र सिंह (गुड्डू) (समाज सेवी) उपस्थित रहेंगे।