छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्लीराजहरा के प्राचार्य डॉ. कविता सिंह के मार्गदर्शन में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर में प्रातः 7.00 बजे से योगाभ्यास किया गया।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा/ भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ थीम पर शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्लीराजहरा के प्राचार्य डॉ. कविता सिंह के मार्गदर्शन में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर में प्रातः 7.00 बजे से योगाभ्यास किया गया, जिसमें महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक उपस्थित रहे। इसके साथ ही महाविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच “योग का महत्व” विषय पर केंद्रित निबंध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रासेयो इकाई के कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश ठाकुर द्वारा किया गया। योगाभ्यास का संचालन, महाविद्यालय की क्रीडा अधिकारी श्रीमती ओमेश्वरी मंडावी ने किया, उन्होंने योग का शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभ बताते हुए, विभिन्न योग आसनों का अभ्यास कराया।

इस दौरान प्राचार्य ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, वर्ष 2014 में भारत देश के ही प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा पारित किया गया था। योग एक प्राचीन भारतीय अभ्यास है जो व्यक्ति के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। आज के दिन योग के प्रति लोगों को जागरूक करने व इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ से अवगत कराने के उद्देश्य से हम सामूहिक योगाभ्यास करते हैं।

कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए प्राध्यापक डॉ. पी.के. सिंह, डॉ. सरिता स्वामी, डॉ. ए. जॉन, डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, श्री राकेश कोठारी, सुश्री कांती नेताम, श्रीमती अनिता ठाकुर, श्रीमती यामिनी देवी, एवं कार्यालयीन स्टाफ के कर्मचारियों की सहभागिता रही।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button