छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स इकाई राजहरा के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को वनवासी कल्याण आश्रम के बच्चों के साथ केक काटकर मनाया।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़
दल्लीराजहरा/ चैंबर इकाई दल्लीराजहरा के अध्यक्ष अमित कुकरेजा ने बताया कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के 75 वें जन्मदिन के अवसर पर छग चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थोरानी जी के आव्हान पर प्रदेश के हर जिले एवं इकाई में माननीय प्रधानमंत्री जी जन्मदिन मनाया जाए उसी कड़ी में दल्ली राजहरा इकाई द्वारा BSP के द्वारा संचालित वनवासी कल्याण आश्रम के बच्चों के साथ केक काटा गया एवं उन बच्चों को पेन, केक, बिस्किट, और फल वितरण किया गया। इस अवसर पर राजहरा व्यापारी संघ अध्यक्ष एवं प्रदेश चैंबर सलाहकार गोविंद वाधवानी, जिला महामंत्री स्वाधीन जैन, इकाई महामंत्री भूपेंद्र ड़हरवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश मित्तल, अशोक लोहिया, संदीप गोगड़, रमेश जैन, गुलाब कुकरेजा, पंकज छाजेड़,आलोक गुणधर, जयदीप गुप्ता, आशीष लालवानी, गुलाब कुकरेजा, उपस्थित थे।



