राजहरा मंडल ने मोदी सरकार के GST टैक्स स्लैब के बदलाव के बारे मे अलग अलग संस्थाओं एवं आम जनता को दी विस्तृत जानकारी।
सभी दुकानों में बचत के स्टीकर भी चिपकाये।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़
दल्लीराजहरा/ केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा आजादी के बाद उपभोक्ता व दुकानदारों को अलग अलग टैक्स चुकाने पड़ते थे में पहली बार टेक्स स्लैब में बदलाव करते हुए एक देश एक टेक्स को वर्ष 2016- 2017 में GST 1.0 टैक्स को लागू किया जहां टैक्स की चार श्रेणी बनाई गई जिसमें 5%,12%,18%,28% थे देश की आर्थिक स्थिति में आये बदलाव का आम जनता खासकर निम्न वर्ग, लोअर मिडिल क्लास, अपर मिडिल क्लास को फायदा पहुचाने के लिए GST टैक्स में बदलाव कर सिर्फ दो टेक्स 5% एवं 18% को 22 सितम्बर से लागू किया है जिससे सभी 12% वाली सामग्रियों पर अब 5% टैक्स लगेगा वहीं 28% वाले सामानों पर 18% GST लगेगा एवं 5% वाले सामानों पर लगने वाले टेक्स को समाप्त कर 0% कर दिया गया साथ ही भारतीय जीवन बीमा व स्वास्थ्य बीमा को अब 0% पर कर दिया वही सभी जीवन रक्षक दवाइयों को टैक्स से मुक्त कर दिया गया।
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था में एक बड़े सुधार की घोषणा की, जिसमें 12% और 28% कर स्लैब को 5% और 18% की सरलीकृत दोहरी दर संरचना में समेकित किया गया। इस कदम को “अगली पीढ़ी का जीएसटी” कहा जा रहा है, जिसका उद्देश्य व्यवसायों के लिए अनुपालन को आसान बनाते हुए सामर्थ्य, उपभोग और आर्थिक दक्षता को बढ़ावा देना है।
ये सुधार आम आदमी पर बोझ कम करने पर केंद्रित हैं। “आम आदमी के दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर लगने वाले हर कर की कड़ी समीक्षा की गई है और ज़्यादातर मामलों में, दरों में भारी कमी आई है।
रोज़मर्रा की ज़रूरत की चीज़ें जैसे हेयर ऑयल, साबुन, शैम्पू, टूथब्रश, टूथपेस्ट, साइकिल और रसोई के बर्तन अब केवल 5% जीएसटी के दायरे में आएंगे। दूध, पनीर, छेना और रोटी व पराठे समेत सभी तरह की भारतीय रोटियाँ जीएसटी से मुक्त रहेंगी।*
नमकीन, भुजिया, सॉस, पास्ता, नूडल्स, चॉकलेट, कॉफी, कॉर्नफ्लेक्स, मक्खन और घी जैसे खाद्य पदार्थों को भी 5% की श्रेणी में लाया गया है। एयर कंडीशनर और छोटी कारों जैसी वस्तुओं पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है।
सरकार ने आम जरूरत की वस्तुओं और दैनिक जीवन में उपयोग की जाने वाली सभी वस्तुएं, खाने पीने की चीजें एवं दुपहिया और चार पहिया वाहन, ट्रक-टायर, स्पेयर पार्ट्स सहित कई सामानों पर GST दरों में कटौती की घोषणा की है। यह निर्णय आम नागरिक, छोटे व्यापारी और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। भारतीय जनता पार्टी सदैव जनता की जेब और व्यापारी वर्ग के हितों के लिए प्रतिबद्ध रही है। यह कदम मोदी सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है।
पूरे देश भर में GST का फायदा आम जनता को मिल रहा है या नहीं इसके लिए अलग से प्रदेश स्तर से जिला एवं मंडल तक टीम गठित की गई छत्तीसगढ़ में प्रदेश महामंत्री श्री यशवंत जैन जी को प्रदेश संयोजक GST की जवाबदेही दी गई जो लगातार पूरे प्रदेश में हर जिले का सघन दौरा कर रहे है।
पूरे देश मे शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन से GST 2.0 नेक्स्ट लागू हो गया है इसकी निगरानी हेतु प्रदेश महामंत्री एवं GST प्रदेश संयोजक श्री यशवंत जैन जी,जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख जी, जिला संयोजक प्रमोद जैन जी के निर्देश एवं रमेश मित्तल सहसंयोजक के मार्गदर्शन में दल्लीराजहरा की आम जनता एवं व्यापारीयो की अलग अलग संस्थाओं में मंडल राजहरा के द्वारा जाकर राय लिया गया एवं इस GST 2.0 के बारे में विस्तार से बताकर हर दुकानदार के यहाँ दुकानों पर स्टिकर लगाया गया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू ,मंडल महामंत्री रमेश गुजर नगरपालिका अध्यक्ष तोरण साहू, नगरपालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे, जिला सह-सयोजक- रमेश मित्तल, मंडल सयोजक समर्थ लाखानी, मंडल सह-सयोजक इमरान खान, भूपेन्द्र श्रीवास, पूर्व जिला मंत्री राजेश दसोड़े जी ,स्वाधीन जैन प्रदेश अल्पसंख्यक मीडिया प्रभारी पार्षदगण सुरेश जायसवाल ,बीरेन्द्र साहू ,निर्मल पटेल मंडल उपाध्यक्ष विनय सिंह, प्रमोद कुमार ,राकेश देवांगन एवं राहुल साहू जिन्होंने इस यादगार पल को अपने कैमरे में क़ैद किया उपस्थित रहे।



