शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्लीराजहरा द्वारा 56 वें राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़
दल्लीराजहरा/ शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्लीराजहरा द्वारा 56 वें राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कविता सिंह ने की व संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश कुमार ठाकुर व सह-कार्यक्रम अधिकारी ओमेश्वरी मंडावी द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर महाविद्यालय के वर्तमान जनभागीदारी समिति के सदस्य श्री सुरेश जायसवाल व जनप्रतिनिधि एवं वार्ड 07 के पार्षद श्री वीरेंद्र साहू उपस्थित रहे। स्वयंसेवकों ने एनएसएस का प्रतीक चिन्ह, स्वामी विवेकानंद, छत्तीसगढ़ की संस्कृति को उकेरते सुंदर रंगोली भी बनाई। कार्यक्रम दो सत्र में आयोजित की गई, प्रथम सत्र में अतिथियों और प्राध्यापकों का स्वागत एवं उद्बोधन, द्वितीय सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया।
सर्वप्रथम अतिथियों और प्राध्यापकों द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में स्थित स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का पूजन एवं माल्यार्पण किया गया, इसके पश्चात रासेयो कक्ष में कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मां सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी, राष्ट्रीय सेवा योजना के आदर्श पुरुष स्वामी विवेकानंद के पूजन अर्चन से किया गया, इसी दौरान स्वयंसेवकों द्वारा सरस्वती गीत का गायन किया गया, स्वयसेवकों ने राजकीय गीत “अरपा पैरी के धार” गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और प्राध्यापकों का पुष्पगुच्छ एवं डायरी भेंट कर स्वागत किया गया। स्वागत श्रृंखला के पश्चात विद्यार्थियों ने एनएसएस पर कविता व भाषण प्रस्तुत किया इसके पश्चात छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति को संजोते हुवे, समूह व युगल नृत्य प्रस्तुत किया।
प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में बताया कि किसी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का होना उसे विशेष बनाता है, युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह की योजना का होना अत्यंत आवश्यक है। अधिक से अधिक विद्यार्थी इस योजना से जुड़े और राष्ट्र निर्माण में सहयोगी बने। मुख्य अतिथि श्री सुरेश जायसवाल ने पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों का महत्व बताया व एनएसएस हेतु जनभागीदारी समिति के माध्यम से किसी भी तरह के सहयोग का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश ठाकुर ने राष्ट्रीय सेवा योजना की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते इसके अंतर्गत वर्ष भर होनें वाली विभिन्न गतिविधियों जैसे स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, जागरूकता रैली, समाज सेवा और सात दिवसीय विशेष शिविर के बारे में अपने विचार व्यक्त किए, इसके उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि समाज सेवा के माध्यम से छात्रों का व्यक्तित्व विकास करना हीं एनएसएस का प्रमुख उद्देश्य है। प्रथम सत्र की समाप्ति पर आभार व्यक्त सह-कार्यक्रम अधिकारी ओमेश्वरी मंडावी द्वारा किया गया।
द्वितीय सत्र में एनएसएस के छात्रों द्वारा रंगारंग एवं मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई, इस दौरान महाविद्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी सहित बहुतायत में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ से संबंधित मौखिक प्रश्न विद्यार्थियों से पूछा गया, सहीं जवाब देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्राध्यापकों में डॉ. सरिता स्वामी, डॉ. ए. जॉन, श्रीमती कांति नेताम, श्रीमती यामिनी देवी, श्रीमती अनिता ठाकुर, ग्रंथपाल श्री राकेश कोठारी, क्रीड़ाधिकारी श्रीमती ओमेश्वरी मंडावी, व्याख्याता डॉ. प्रवीण गुप्ता, डॉ. देवदत्त शर्मा, श्री दिनेश माखीजा, डॉ. कमल बोदले, श्री किशोर पटेल, श्री मोहनलाल निषाद, श्री योगेश साहू, श्री शिकलेस नुरेटी, श्री महावीर जैन, श्री जीवन लाल साहू, श्री खोमेंद्र सार्वा, कु. रेणुका शर्मा, कु. मोनिका साहू, कु. सौम्या तिवारी व कार्यालयीन स्टाफ से श्रीमती अंजुलता साहू उपस्थित रहे। मंच संचालन साहिल कुमार, मुस्कान बी., आस्था गुप्ता ने किया, कार्यक्रम अधिकारी ने भूतपूर्व स्वयंसेवक राज सोनी, शहदाब खान सहित उपस्थित अन्य भूतपूर्व छात्रों व दलनायक, दलनायिका सहित सहभागी रहे सभी नवीन एवं सीनियर स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।



