छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

नियोगी जी का 34 वा शाहदत दिवस और शहीदे आजम भगत सिंह का जन्म दिन के अवसर पर दल्लीराजहरा में हजारों के तादाद में लोगों ने मेहनतकश जनता का राज लाने का शपथ लिया :- छ ग मुक्ति मोर्चा

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

नियोगी जी का 34 वा शाहदत दिवस और शहीदे आजम भगत सिंह का जन्म दिन के अवसर पर दल्ली राजहरा में हजारों के तादाद में लोगों ने मेहनतकश जनता का राज लाने का शपथ लिया।

दल्लीराजहरा/ छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा/छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ ने अपने संस्थापक नेता शहीद शंकर गुहा नियोगी जी का 34 वा शहादत दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः कालीन 3:30 बजे नियोगी जी के स्मारक स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया ज्ञात हो कि नियोगी जी की हत्या भिलाई हुडको में प्रातः कालीन 3 बजे हुआ था, में मोर्चा के ग्राम इकाई के किसान व मजदूर साथी,ग्राम बंजारी, लोहारा, मंचुवा, रेंगड़ाबरी, डोड़ी, तेडेसरा , राजनांदगांव, दुर्ग , भिलाई, रायपुर से से भारी संख्या में नियोगी जी सिपाही उपस्थित हुए, सुबह से मोर्चा कार्यालय में नियोगी जी के सिपाही उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे, साथ ही शहीद अस्पताल के मुख्य चिकित्सक के मार्गदर्शन में अस्पताल ने जन जागरूकता के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। मोर्चा कार्यालय से सैकड़ों की संख्या में दोपहर 1बजे विशाल रैली शहर भ्रमण करते हुए सभा स्थल माइंस ऑफिस चौक पहुंची, कार्यक्रम का संचालन रामचरण नेताम ने किया जिसमें सबसे पहले मोर्चा के वरिष्ठ नेता मोर्चा अध्यक्ष जनक लाल ठाकुर एवं अन्य वरिष्ट साथियों ने शंकर गुहा नियोगी, वीर नारायण सिंहएवं शहीदे आजम भगतसिंह को श्रद्धांजलि अर्पित किया, तत्पश्चात जनक लाल ठाकुर ने कहा कि आज हम बहुत ही कठिन दौर से गुजर रहे हैं, आज देश का बागडोर आरएसएस /बीजेपी के हाथों में है,जिहोंने नियोगी जी की हत्या करवाया था, देश में आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी है,मजदूर परेशान हैं, श्रम कानून को खत्म कर दिया गया है मजदूरों को 12 घंटे14 घंटे काम करना पड़ रहा है, सुरक्षा का कोई उपाय नहीं है, कारखानों में आये दिन दुर्घटना जारी है सरकार तमाशा देख रही है,कारपोरेट घरानों के लूट दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, मजदूर बदहाल है,देश को अडानी अम्बानी जैसे लोग चला रहे हैं, किसानो को आज भी एम एस पी नही मिला है, नव जवानों के पास रोजगार नहीं है, छात्रों पर लाठीचार्ज आमबात हो गई है, देश आज संघी मनुवादी फासिस्टों के हाथों में है, जो संविधान को खत्म करके मनुस्मृति को लाने का काम मे लगा हुआ है, हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए मेहनतकश जनता पर दमन करने का काम कर रही है, लद्दाख के लेह में जनता का विरोध के कारण सोनम वांगचुक को गिरफ्तार किया गया है जिसका हम विरोध करते हैं,आज की मांग है,भगतसिंह औऱ नियोगी जी के सपनों का भारत बनाने के लिए हमे तमाम वामपंथी, जनवादी,अमन पसंद लोगो को लेकर एक बड़ा मोर्चा के नेतृत्व में इन फासिस्ट ताकतों के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ना होगा।संस्था के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र साहू अपने वक्ता में कहा नियोगी जी मजदूर किसान के लिए लड़ने वाले महान नेता थे,मजदूर किसानों का राज लाने एवं शोषण मुक्त भारत के लिए संघर्ष और निर्माण के बारे में हमे बताया, दुनिया के इतिहास में उनका नाम है ।शोषण के खिलाफ मजदूर,किसान,छात्र,नव जवान महिलाओ को मिलकर काम करना होगा किसान मजदूर का राज हो नियोगी का विचार था ।कॉमरेड नियोगी जी की हत्या बीजेपी सरकार के शाह पर उद्योगपतियों ने की थी।विगत11वर्षों से केंद्र एवं राज्य में बीजेपी की सरकार है,सरकार रोजगार की बात करती है,लेकिन सरकार रोजगार नहीं दे पा रही है,देश में विगत 45 वर्षों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है,राज्य में बेरोजगारी की संख्या लगातार बढ़ रही 2% से आज बेरोजगारी 26% हो गई है। अगला वक्ता नवाब जिलानी मोर्चा के युवा उपाध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में कहा कि नियोगी जी एक महान नेता थे विश्व के महान नेताओं के क्रम में 8 वे नम्बर के मजदूर नेता रहे नियोगी जी के संघर्ष और बलिदान के बारे में अपने विचार रखते हुए कहा कि आरएसएस /बीजेपी की मोदी सरकर सत्ता में के बाद देश की हालत बद से बदतर हो गई है,देश में बेरोजगारी,महगांई ,भ्रष्टाचार बढ़ गई,सार्वजनिक क्षेत्रो को खत्म किया जा रहा है निजीकरण ,ठेकेदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है।युवाओं को आवाहन करते हुए कहा कि जिस तरह से नेपाल के युवा अन्याय के खिलाफ लड़े है, देश युवाओं को ऐसे ही अन्याय के खिलाफ खड़ा होना होगा।
हमे लोकतांत्रिक तरीके से लड़ना होगा,हर अन्याय के खिलाफ लड़ना होगा , महतारी वंदन के नाम पर महिलाओं को ठगा जा रहा है, स्कूलों को बंद किया जा रहा है और दारू की दुकान खुलवा कर महिलाओं, बच्चो और परिवार को बर्बाद कर रहा है।
शैलेश बैंबॉड जी कहा की नियोगी जी ने पूंजीवादी व्यवस्थ उदारीकरण के बदलते परिवेश को समझा और उसे रोकने के लिए नियोगी जी आगे आए सरकार नियोगी जी के विचारों को रोकना चाहती थी और उनकी हत्या करवा दिया, फासिस्ट मोदी सरकार ईवीएम से वोट चोरी से आई है,लोकतांत्रिक तरीके से नहीं, सयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष कांडे जी कहा आज छत्तीसगढ़ श्रमिक संघ ,शहीद अस्पताल के प्रणेता नियोगी जी का शहदात दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि किसान परेशान है, बिजली खाद बीज किसानों को नही मिल रहा है, मजदूर परेशान है श्रम कानूनों के बदलवा से, सामूहिक लड़ाई नियोगी जी ने बताया था, देश के मजदूर एक जगह एक झण्डे पर आ जाए उनका विचार था, नियोगी जी के संघर्ष के रास्ते में हमे जाना होगा। कार्यक्रम में सभी वक्ताओ ने साम्राज्यवाद औऱ फासीवाद के खतरों के खिलाफ एकजुट होने की बात कही,नियोगी जी और भगतसिंह को श्रद्धांजलि अर्पित किया, छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा / माइंस श्रमिक संघ के सभी सदस्य, दुर्ग से आये अधिवक्ता ज्ञानेश दुबे, प्रेम नारायण वर्मा, शैलेश बम्बोडे, गैद सिह ठाकुर ,लल्लन साहू, सोमनाथ उइके, संतोष घराना, सुखलाल साहू,अनिल यादव , सौरा यादव , नवाब जिलानी, विशेष अतिथि के रूप में सभा में शामिल हुए कृष्णा साहू, घसनिन बाई,नीरा बाई,अनुसुइया बाई, टी. ज्योति वार्ड क्रमांक 26 का पार्षद , विल्सन,सुरेश कुरेटी,कुलेश्वरी, मोना, बिसाखा ठाकुर, तीरथ,नीलम ठाकुर,निर्मला यादव,कुमारी बाई, सरिता बाई, अनिल यादव,वासुदेव,मुरारी दास, गिरधर, सोमन मरकाम, भिलाई इंजीनयरिंग वर्क से,बंसीलाल, मंथिर साहू घनाराम, टेडेसरा से ताहिर, रायपुर से सुखलाल, खेमलाल खरे, सेमरडिह से पुसऊ राम, माहरू राम,बिर सिंग संबलपुर से, कोरगुडा अन्य जगहों से हजारो के तादाद में लोगो ने भाग लिया।

सोमनाथ उइके
अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ माइन्स श्रमिक संघ

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button