छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने कल रात फिर एक व्यक्ति को लिया अपनी चपेट में, ट्रक ड्राइवर ने कुचलकर हुआ फरार, राकेश यादव की हालत गम्भीर।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा/ दल्ली डोंडी मुख्य मार्ग पर संतोषी माता मंदिर के पास पुलिया में वार्ड नं 10 निवासी राकेश यादव जो कि दुर्गेश यादव के गैरेज में हेल्पर का कार्य करता है नवरात्रि में पूरे नो दिनों का उपवास रखा था माँ झरन मंदिर में भंडारा का प्रसाद लेने के लिए सड़क के किनारे पैदल जा रहा था कि एक अनियंत्रित ट्रक तेज रफ्तार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया ट्रक का सामने चक्का उसके ऊपर से निकल गया जिससे राकेश यादव को अत्यधिक गम्भीर चोटे आई है उसे तत्काल शहीद अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक इलाज कर रात लगभग 11.30 बजे रिफर किया गया वर्तमान में रात से वह शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी में भर्ती था एवं उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए आज एम्स रिफर किया जा रहा है।

राकेश यादव को सिर में, हाथ में, पसलियों में एवं पैर की हड्डी चूरचूर हो गई है जिसमें उनके पैर को भी काटने की नोबत आ सकती है ऐसा डॉक्टरों का कहना है।

घटना के वक़्त कई प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी के ड्राइवर ने सामने चक्का में दब जाने के बाद गाड़ी रोककर राकेश यादव को गाड़ी के अंदर से खींचकर बाहर निकाल कर सड़क किनारे कर गाड़ी लेकर फरार हो गया उसकी गाड़ी का नम्बर अंतिम नम्बर 941 देखा गया है।

राकेश यादव हेल्परी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था इनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है इनकी पत्नी चमेली यादव माँ झरन मैय्या महिला समिति में जुड़ी हुई है ओर मंदिर के सभी कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती आ रही है, ऐसे में इस गरीब परिवार के ऊपर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है अतः इसे आर्थिक सहायता की सख्त आवश्यकता है जो भी इनके परिवार की मदद करना चाहते है वे मदद अवश्य ही करे।

जिस पुलिया पर एक्सीडेंट हुआ उस पुलिया में रात को घना अंधेरा रहता है ओर पुलिया पर बीचों बीच बड़े बड़े गड्ढे बने हुए हैं जिसके कारण यह दुर्घटना हुई वही भारी वाहन बीच सड़क पर हमेशा खड़े रहते है।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button