छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

नपा दल्ली राजहरा में स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन समारोह आयोजित।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा/ 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर गांधी चौक स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री तोरण लाल साहू के द्वारा पूजा अर्चना व माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक याद किया गया। विदित हो कि इस स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम जैसे स्वच्छता जागरूकता रैली, स्वच्छता लक्षित इकाइयों पर स्वच्छता श्रमदान, ड्राइंग पेंटिंग प्रतियोगिता, धार्मिक स्थलों की साफ सफाई अभियान, सार्वजनिक सामुदायिक शौचालयों की साफ सफाई अभियान का आयोजन किया गया इस अवसर पर स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली स्वच्छता दीदियों, सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। नपा अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने महात्मा गांधी जी के आदर्शों का उल्लेख कर स्वच्छता को आदत बनाने की अपील करते हुए स्वच्छता दीदियों एवं स्वच्छता कर्मियों के द्वारा किए जाने वाले अनवरत सफाई कार्य की सराहना की। नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा प्रत्येक नागरिक को अपने व्यवहार में लाना होगा जिससे हमारा शहर और भी स्वच्छ और सुंदर लगने लगेगाl
इस अवसर पर पार्षद गण, स्वास्थ्य अधिकारी रामगोपाल चंद्राकर, उप अभियंता भानु प्रकाश घोष, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक विक्रांत साहू, पंकज चंद्राकर, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के महिला समूह एवं नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी गढ़ मौजूद रहेl

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button