शा.नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्लीराजहरा में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर समीपस्थ ग्राम पंचायत सिंघनवाही में 08 से 14 दिसम्बर तक सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़
दल्लीराजहरा/ सिघनवाही/ शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्लीराजहरा में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर समीपस्थ ग्राम पंचायत सिंघनवाही में 08 से 14 दिसम्बर तक प्राचार्य डॉ. कविता सिंह की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार ठाकुर के निर्देशन में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस शिविर के समापन समारोह की मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमती सविता गोटी, विशिष्ट अतिथि श्री नारायण भुआर्य व विशेष अतिथियों में ग्राम के पंच व ग्रामवासी शामिल हुए। सभी ने ग्राम सिंघनवाही में शिविर लगाने के लिए महाविद्यालय का आभार जताते हुवे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई को स्वामी विवेकानंद एवम शिव की तस्वीर भेंट की। समारोह में नवीन स्वयसेवकों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया व वरिष्ठ स्वयंसेवकों को उनके विशेष सहभागिता के लिए स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
शिविर के उल्लेखनीय कार्यों में प्रभात फेरी के माध्यम से जागरूकता रैली व परियोजना कार्य के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, चिकित्सा शिविर, नारा लेखन, नाली की सफाई, सोखता निर्माण एवं एड्स जागरूकता प्रमुख रहे। परियोजना समिति के अंतर्गत कार्य आबंटन के लिए कुल 05 दल बनाये गये जो महापुरुषों के नाम पर रखे गये। प्रतिदिन शाम को जनसंपर्क के माध्यम से ग्रामीण सर्वे व जागरूकता अभियान चलाया। रात्रिकालीन चर्चा के जरिये दिनभर के कार्यों के समीक्षा भी की जाती रही, बौद्धिक परिचर्चा में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने संबंधित विभाग के समसामयिक योजनाओं से विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को अवगत कराया गया, प्रत्येक कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मां सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी, राष्ट्रीय सेवा योजना के आदर्श पुरुष स्वामी विवेकानंद के पूजन अर्चन से किया गया, इसी दौरान स्वयंसेवकों द्वारा सरस्वती गीत और उसके पश्चात् राजकीय गीत “अरपा पैरी के धार” गीत का गायन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और प्राध्यापकों का पुष्पगुच्छ एवं सहभागिता प्रमाण पत्र भेट कर स्वागत किया गया।
शिविर के चतुर्थ दिवस में रासेयो एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर फागुन्दाह के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सुश्री दिव्या खोब्रागढ़े व ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती रामेश्वरी उपस्थित रहो तृतीय व षष्ठम दिवस की संध्या में मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति को संजोते हुवे समूह व युगल नृत्य के साथ ही नशा मुक्त भारत, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ पर केंद्रित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। विभिन्न दिवसों में आयोजित बौद्धिक परिचर्चा सत्र में महाविद्यालय से वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अनुग्रहिता जॉन ने जीवन में अनुशासन का महत्त्व पर व्याख्यान प्रस्तुत किया, व्यव्हार सत्र न्यायालय दल्लीराजहरा से अधिवक्ता श्री जगेन्द्र भरद्वाज ने विधिक जागरूकता पर जानकारी साझा किया, महिला परामर्श केंद्र बालोद से महिला सेल प्रभारी श्रीमती सीता गोस्वामी व महिला आरक्षको ने महिला एवं बाल अपराध पर जानकारी दी, यूथ रेड क्रॉस सोसायटी के जिला संगठक चंद्रशेखर पवार ने अपने वक्तव्य और डेमो के माध्यम से स्वयंसेवकों एवं ग्रामीणों से प्राथमिक सहायता पर जानकारियां साझा की।
कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार ठाकुर ने सात दिवसीय शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए ग्राम सरपंच श्रीमती सविता गोटी, उपसरपंच श्री नारायण भुआर्य, सचिव श्री रूपचंद कुमेटी के साथ ग्राम के वरिष्ठ श्री रामसुख पटेल, श्री घनाराम गावड़े, श्री कृपा राम गावड़े, श्री हृदेश गावड़े का शिविर के दौरान लाइट, पंडाल, साउंड सिस्टम व्यवस्था व अन्य सहयोग के लिए आभार जताया, कार्यक्रम कार्यक्रम सहायिका श्रीमती अनुराधा ठाकुर, सहायक श्री कमलेश सुधाकर व पूर्व सहायक पूरन लाल कुलदीप का भी आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम अधिकारी ने शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए भूतपूर्व एंव वर्तमान नियमित स्वयंसेवकों को श्रेय दिया।



