छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

तुलसी पूजन दिवस पर विहिप पदाधिकारियों ने शहरवासियों को दी शुभकामनाएं।

रमेश मित्तल संपादक नवभारत news 24 छतीसगढ़

दल्लीराजहरा/ विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव एवं नगर अध्यक्ष शंकर साहू , जिला उपाध्यक्ष ममता यदु, जिला मातृशक्ति संयोजिका सत्य साहू ने तुलसी पूजन दिवस के पावन अवसर पर समस्त शहरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है तथा तुलसी की पूजा से घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।
उन्होंने बताया कि तुलसी पूजन दिवस तुलसी के धार्मिक एवं औषधीय महत्व को उजागर करता है। शास्त्रों के अनुसार तुलसी पूजन से भगवान श्रीहरि विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
तुलसी पूजन दिवस की तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार तुलसी पूजन दिवस प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को मनाया जाता है। इस वर्ष पौष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि का शुभारंभ 24 दिसंबर को सायं 7 बजकर 52 मिनट से होगा एवं समापन 25 दिसंबर की रात 10 बजकर 29 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार तुलसी पूजन दिवस 25 दिसंबर को ही मनाया जाएगा।
तुलसी पूजन विधि एवं महत्व
तुलसी पूजन दिवस के दिन प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण कर तुलसी के पौधे की विधिवत पूजा करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन तुलसी माता का पूजन करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है, मानसिक शांति प्राप्त होती है तथा परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
अंत में विहिप पदाधिकारियों ने सभी नागरिकों से तुलसी पूजन कर भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को अपनाने का आग्रह किया।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button