प्रीमियम शराब दुकान को अविलंब बंद करने की मांग को लेकर जनमुक्ति नगर अध्यक्ष महेंद्र गंजीर ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन।

रमेश मित्तल संपादक नवभारत news 24 छग.
दल्लीराजहरा/ जनमुक्ति मोर्चा के नगर अध्यक्ष महेंद्र गंजीर ने श्रीमान् अनुविभागीय अधिकारी (रा.)अनुभाग दल्ली राजहरा जिला-बालोद (छ.ग.) को मांग पत्र सौपकर प्रीमियम शराब दुकान को अविलम्ब बंद करने मांग की गई है।
महेंद्र गंजीर ने पत्र में बताया कि दल्लीराजहरा नगर के पुराना बाजार क्षेत्र में संचालित प्रीमियम शराब दुकान को तत्काल बंद किये जाने की मांग को लेकर दिनांक 22.11.2025 को छ. मु.मो. वार्ड पार्षद एवं समस्त मोहल्लवासियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया था। जिस पर शासन प्रशासन द्वारा 15 दिनों के भीतर प्रीमियम शराब दुकान बंद करने की बात कही गई थी। किन्तु आज 4 माह बीत जाने के बाद भी दुकान बंद नहीं किये जाने से जनमानस में काफी रोष व्याप्त है। इस दुकान के नजदीक में ही मंदिर, स्कूल, बाजार एवं बालोद जिला का सबसे बड़ा अस्पाताल शहीद अस्पताल स्थित है। घनी आबादी होने के कारण आस पास का वार्ड भी प्रभावित हो रहा है। किन्तु शासन प्रशासन प्रीमियम शराब दुकान को बंद नहीं कर रही है, और कानूनी उलझनों में फंसाकर आज दिनांक तक दुकान संचालित कर रही है जो काफी निन्दनीय है।
अतः जन मुक्ति मोर्चा मांग करती है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रीमियम शराब दुकान को तत्काल बंद किया जाये। अगर भविष्य में प्रीमियम शराब दुकान बंद नहीं की जाती है तो हमारे द्वारा उग्र आन्दोलन किया जायेगा। जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।



