उदयाचल एवं शहीद अस्पताल के सयुक्त तत्वाधान में दल्लीराजहरा में प्रथम नेत्र जाँच केंद्र एव चश्मा घर का शुभारंभ दिनांक 6 जुलाई 2025 को प्रातः 11 बजे समाज सेवी श्री तिलोकचंद कोचर जी के कर कमलों से सम्पन्न होगा।
दल्लीराजहरा व आसपास की जनता को मिलेगी नेत्रों के इलाज के लिए बेहतरीन सुविधा।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़
दल्लीराजहरा/ लौह अयस्क नगरी दल्लीराजहरा में आंखों के इलाज के लिए लगातार यहां की जनता को भटकना पड़ता था लेकिन अब दल्लीराजहरा में ही आम जनता को आंखों के इलाज की सुविधा उपलब्ध होने वाली है इसके लिए उदयाचल एवं शहीद अस्पताल आगे आई है।
साइट सेवर प्रभारी-श्री विनेश चोपड़ा ने बताया कि अत्यंत हर्ष का विषय है कि जिला बालोद को मोतियाबिंद मुक्त करने हेतु साइट सेवर के प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्रथम चरण में उदयाचल एवं शहीद अस्पताल के सयुक्त तत्वाधान में दल्लीराजहरा में प्रथम नेत्र जाँच केंद्र एव चश्मा धर का शुभारंभ दिनांक 06/07/2025 दिन रविवार को प्रातः 11 बजे दल्लीराजहरा जैन श्रीसंघ के वरिष्ठ सदस्य, समाज सेवी, दानदाता श्री तिलोकचंद जी कोचर के कर कमलों से होने जा रहा है।उदयाचल परिवार एवं शहीद अस्पताल परिवार के सभी सदस्यों से निवेदन है कि शहीद अस्पताल दल्लीराजहरा अधिक संख्या में पहुंचकर उदयाचल की शोभा बढ़ाए।



