मोदी सरकार की हैट्रिक बनाने में वार्ड नं 10,11,12,13 में पॉकेट बैठक व नारी शक्ति का सम्मान किया गया

नवभारत news 24 /रमेश मित्तल /दल्ली राजहरा । दल्ली राजहरा के भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र प्रभारी राजकुमार कुकरेजा, संयोजक रमेश मित्तल ने मोदी के हैट्रिक लगाने व कांकेर लोकसभा के प्रत्याशी भोजराज नाग के पक्ष में वार्ड नं 10,11,12,13 में लगातार पॉकेट बैठक एवं महतारी वंदन योजना की लाभार्थी नारी शक्ति का सम्मान किया गया व छेत्र में धुँवाधार जनसंपर्क किया गया | घर घर मे मोदी की योजना को याद दिलाया व केन्द्र व राज्य सरकार के किये कार्यो को वार्ड वासियो को बताया गया और वार्ड वासियों को देश को और मजबूत करने के लिए भाजपा को वोट देने के लिए निवेदन किया गया | महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं ने भाजपा सरकार के पक्ष में मतदान करने का भरोसा दिलाया जनसंपर्क में मुख्य रूप से राजेश ताम्रकार विधानसभा प्रभारी,गीता मरकाम अध्यक्ष महिला मोर्चा, राकेश द्विवेदी मंडल अध्यक्ष, नंदा पशीने, रमणी बाघ, रानू ठाकुर, उषा साहू, सहोदरा ठाकुर, संतोष देवांगन, रमेश जैन,ललिता विश्वकर्मा, बूथ अध्यक्ष राहुल शर्मा, हेमंत गौतम, पंकज साहू, कोमल, विजयभान सिंह,नवीन साहू, मदन मैती आदि उपस्थित थे |



