आज रामनवमी पर्व पर विशाल शोभायात्रा घोड़ा मंदिर से शाम 4 बजे होगी प्रारंभ।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़
दल्लीराजहरा/नगर में पिछले कई सालों से बजरंग दल के प्रमुख विजयभान के नेतृत्व में रामनवमी पर विशाल जुलूस निकाला जाता रहा है जिससे सनातन धर्म की संस्कृति के लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते है जगह जगह, पानी, शर्बत, पोहा का वितरण सनातन धर्म के लोग करते हैं एवं धूमधाम से रामनवमी का पर्व मनाते आ रहे है इस कार्यक्रम में कट्टर हिंदू सम्राट नेता एवं रामनवमी उत्सव समिति के संयोजक विशाल मोटवानी की भागीदारी के बाद इस रामनवमी पर्व को चार चांद लग गये अब नगरवासीयो को रामनवमी पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है।
राम नवमी उत्सव समिति के संयोजक विशाल मोटवानी ने बताया की राम नवमी उत्सव समिति के तत्वाधान मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राम नवमी के पावन अवसर पर आज दिनाँक 7-4-2025 को संध्या 4 बजे भगवान श्री राम जी की भव्य शोभायात्रा वार्ड क्रमांक 13 घोड़ा मंदिर से निकाली जाएगी जिसमे विभिन्न प्रांतो की झाँकिया बालाघाट मध्यप्रदेश का अघोरी नृत्य नाशिक महाराष्ट्र से शिव डमरू रथ पे सवार राम लक्ष्मण सीता जी की जिवंत झाँकिया छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध काली माई दुर्ग की प्रसिद्ध नवदुर्गा रूप बस्तर का प्रसिद्ध मांदरी बालोद जिले का पसिद्ध अखाडा छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध डी जे पावर जोन बिलासपुर का प्रसिद्ध डी जे अक्की एन्ड सन लाइट ग्रुप नांदगाव का प्रसिद्ध स्पॉट लाइट एवं कुणाल डीजे बस स्टैंड चौक मे दल्ली से ट्रस लेजर लाइट एवं डीजे के साथ गुप्ता चौक मे अजय डीजे रंग बिरंगी आतिशबाजी के साथ और भी विभिन्न प्रकार की झंकियों के साथ मनेगा।
दल्लीराजहरा मे आज रामनवमी का पर्व
संयोजक विशाल मोटवानी ने दल्लीराजहरा सहित पुरे बालोद जिले की जनता से अपील की आप सभी राम जी की भव्य विशाल शोभायात्रा मे अपनी उपस्थिति प्रदान कर रामनवमी के पर्व को धूमधाम से मनाकर इस आयोजन को सफल बनाए।



