छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दल्ली मॉडर्न आर्ट क्लब (D-MAC) ने दूसरे चरण में 14 मार्च को महिला दिवस का किया आयोजन।

रमेश मित्तल संपादक नवभारत news 24 छग.

दल्लीराजहरा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दल्ली मॉडर्न आर्ट क्लब (D-MAC) द्वारा इस वर्ष महिला दिवस का आयोजन दो चरणों में किया गया। पहला कार्यक्रम 8 मार्च को “एक शाम मां के नाम” के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें बुजुर्ग महिलाओं एवं नगर पंचायत की सफाई मित्र दीदियों का सम्मान किया गया।
दूसरा कार्यक्रम 14 मार्च 2026 को महाराष्ट्र मंडल भवन, दल्ली राजहरा में आयोजित किया गया, जिसमें जुंबा क्लास, गरबा क्लास, निर्मला स्कूल, डी.ए.वी. स्कूल, सरकारी स्कूल की शिक्षिकाएं, हाउसवाइफ, छात्राएं, प्रिंसिपल, बैंक कर्मचारी, बी.एस.पी. कर्मचारी, निजी क्षेत्र में कार्यरत महिलाएं, योगा टीचर, दल्ली नर्सिंग कॉलेज तथा आसपास के क्षेत्रों की महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ के राज्य गीत “अरपा पैरी के धार” से की गई। इसके बाद छोटे-छोटे बच्चों द्वारा गणेश वंदना पर सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी गई, जिसका उपस्थित सभी लोगों ने तालियों से स्वागत कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इसके पश्चात सभी महिलाओं का फूलों की वर्षा, आरती एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया। सभी महिलाओं को सम्मान स्वरूप “D-MAC के रत्न – Jewels of DMAC” लिखी हुई सैश (कंधे की पट्टी) पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान खेलकूद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें गायत्री ने प्रथम, किरण ने द्वितीय एवं पूर्णिमा राठौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही मॉडलिंग रैम्प वॉक, नृत्य और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने कहा कि D-MAC संस्था द्वारा हर वर्ष महिलाओं को एक मंच प्रदान किया जाता है, जहां वे अपने दैनिक कार्यों के बीच समय निकालकर सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेती हैं। संस्था द्वारा सभी धर्मों के त्योहार एक साथ मनाकर आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया जाता है।
कार्यक्रम का समापन राजहरा बाबा मंदिर, गणेश मंदिर, दुर्गा मंदिर एवं छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारों के साथ किया गया।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button