रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव में बूथ क्रमाक 44 के प्रभारी शिबू नायर ने अपने बूथ से 128 वोटों की लीड दिलाकर अपने दायित्व का निर्वहन किया

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़
दल्लीराजहरा/ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जी के द्वारा रायपुर दक्षिण विधानसभा उप-चुनाव हेतु नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी को बूथ क्रमांक-44 (डिग्री गर्ल्स कॉलेज कालीबाड़ी बूथ) का प्रभारी नियुक्त किया गया था। नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने अपने दायित्वों का कर्तव्यनिष्ठा से परिपालन करते हुए कांग्रेस पार्टी के जनहितैषी योजनाओं और रीति नीति को कालीबाड़ी क्षेत्र के आम-जनमानस तक पहुँचाया और कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने हेतु जमीनी स्तर पर सक्रियता से कार्य किया जिसके परिणामस्वरूप बूथ क्रमांक- 44 में कांग्रेस पार्टी ने 128 मतों से लीड हासिल किया है।
दल्ली राजहरा नगर के युवा कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी को बधाई देते हुए कहा कि हमारे नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित हैं , कांग्रेस की रीति नीति और जनकल्याणकारी सोच को जन-जन तक पहुचाने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रियता से कार्य करते हैं। और कांग्रेस पार्टी द्वारा प्राप्त सभी दायित्वों का ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से निर्वहन करते हैं।।



