छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें
नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण लाल साहू वार्ड 16,26,27 में जनसंपर्क के साथ साथ अन्य स्थानो पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छतीसगढ़
दल्लीराजहरा / आज भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी श्री तोरण लाल साहू के द्वारा नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 16 में पार्षद प्रत्याशी श्रीमती सहोदरा ठाकुर, वार्ड क्रमांक 26 में प्रत्याशी श्री भूपेंद्र छतवाल (बॉबी), वार्ड क्रमांक 27 में प्रत्याशी रमेश गुज्जर को एवं अध्यक्ष पद हेतु स्वयं को प्रचंड मतों से विजयी बनाने हेतु डोर टू डोर जनसंपर्क कर अपना आशीर्वाद रूपी वोट देने की अपील की ।
जनसंपर्क के दौरान तीनों वार्डो की जनता के साथ साथ भाजपा के श्रेष्ठ ज्येष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित हुए जिसमें पुरोबी वर्मा, शीतल नायक, सौरभ लुनिया, रमेश मित्तल, मोनू चौधरी,श्याम जायसवाल, नंदा पसीने, महेंद्र सिंह, मदन मैती,काशिम कुरैशी तथा समस्त भाजपा जन एवं वार्डवासीगण उपस्थित रहे ।



