छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधि मंडल एसडीएम व मुख्य नगरपालिका अधिकारी से मिलकर नगर की 7 सूत्रीय मांगों को हल करने ज्ञापन सौपा

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा/ भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने बताया कि दल्लीराजहरा नगर पालिका परिषद में नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा किए जा रहे मनमानी एवं सरकार के द्वारा शहर के विकास के लिए दी जा रही राशि का दुरुपयोग के संबंध में भाजपा मंडल के पदाधिकारी ने कलेक्टर को अनुविभागीय अधिकारी दल्लीराजहरा के माध्यम से एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा गया है कि दल्ली राजहरा नगर पालिका क्षेत्र में कार्यों में भ्रष्टाचार किया जा रहा है एवं अध्यक्ष के निरंकुश प्रशासनिक व्यवस्था के कारण शहर में सफाई व्यवस्था नहीं के बराबर होने से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारी बढ़ रही हैं l दवाई छिड़काव के नाम पर भी स्तरहीन दवाइयां का छिड़काव किया जा रहा है

नगर पालिका में गलत नीतियों एवं कमीशन खोरी के चलते नगर पालिका ठेका कार्य में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा हैं एवं शासन की राशि का दुरूपयोग किया जा रहा है।
1. वार्ड क्र. 15 मनोहर आफिस से वार्ड क्र. 17 रूखमणी के घर तक आर सी. सी. नाली निर्माण बिना पूर्ण किये उसकी राशि का आहरण कर भ्रष्टाचार किया गया है जिसकी जांच करायी गयी थी l जांच रिपोर्ट में जांच कर्ता को बिना सूचना के जांच पूर्ण कर कार्य में किये गए भ्रष्टाचार को छिपाने का प्रयास किया गया है , जिसकी पुनः जांच करायी जाये।
2. वार्ड क्र. 24 में स्थित लाखो रूपये की लागत से बनाये जा रहे टाउन हाल को निर्माण पूर्ण होने से पूर्व ही तोड़कर लाखो रूपये की लागत से पुनः तैयार कराया गया l जिसके बावजूद टाउन हाल आज पर्यन्त तक पूर्ण नहीं हो सका है। उस स्थान को असामाजिक तत्वों का अड्‌डा व ठेकेदारों का गोदाम बना दिया गया है। पूर्व में बन रहे निर्माण को शासन के अनुमति के बिना तोड़कर शासन को लाखो रूपये का चूना लगाया गया है। उसी तरह वार्ड क्र. 19 में भी टाउन हाल आज पर्यन्त तक अधूरा है जिसका भी कराया जाए।

3. शहर भर में स्वच्छता के नाम पर पेवर ब्लाक लगाया गया है जो कि जगह-जगह उखड़ गए हैं और गंदगी फैल रही हैं एवं पानी का जमाव हो रहा है। पेवर ब्लाक लगाने में गुणवत्ताहीन कार्य की जांच करायी जाये।
4. नगर पालिका में काऊ केचर होने के बावजूद दूसरे काऊ केचर खरीदा गया उसका भी उपयोग नहीं किया जाता। जिसके कारण आवारा पशु मुख्य मार्गो के साथ दूसरे मागों में बैठे रहते हैं एवं गोठान में गायो को नही रखा जाता l
5. नगरपालिका क्षेत्र में सड़क निर्माण में किए भ्रष्टाचार की जांच करायी जाये।
6. मरम्मत के नाम पर लाखो रूपये का भ्रष्टाचार किया गया। बी. एस. पी. क्वार्टर का मरम्मत भी कराया गया। जिसकी सम्पूर्ण जांच करायी जाये कि मरम्मत के नाम कराए गए कार्य की जांच करायी जाए ।
7. भाजपा पार्षदों के साथ भेदभाव करते हुए उनके वार्डो में कार्य नहीं कराया जाता है l जानबूझ कर उनके वार्डों में मरम्मत का कार्य नहीं कराया जाता अध्यक्ष निधि का उपयोग भी सबसे ज्यादा अपने ही वार्डो में कराया जाता हैं एवं पाइप लाइन के कार्यों में भी भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
इन बिन्दुओं पर तत्काल कार्यवाही करने की कृपा करें l
अन्यथा भाजपा मण्डल दल्ली राजहरा एक सप्ताह के भीतर नगर पालिका का घेराव कर धरना प्रदर्शन कर उग्र आन्दोलन के लिये बाध्य होगी। ज्ञापन देने के लिए इनकी उपस्थिति रही
राकेश द्विवेदी, महामंत्री मदन माइती, महेंद्र सिंह, संतोष देवांगन, सुरेंद्र बेहरा ,रमेश गुज़र ,सोनु ठगेल, गिरधर सिन्हा , राजेश काम्बले श्रीजीत,दादू गुप्ता विरेन्द्र साहु, और मंनन गुप्ता राहुल शर्मा।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button