छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मोर तिरंगा-मोर अभिमान, हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा कार्यक्रम में गौतम कॉलेज ऑफ नर्सिंग चिखलाकसा के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

रमेश मित्तल संपादक नवभारत news 24 छग

दल्लीराजहरा/ चिखलाकसा/ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वन पर भाजपा जिला बालोद के जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख के निर्देशानुसार पर मोर तिरंगा मोर अभिमान के तहत प्रत्येक बूथ से लेकर मंडलो तक मोर तिरंगा मोर अभिमान का लगातर कार्यक्रम किया जा रहा है भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सह-सोशल मीडिया प्रभारी हितेश कुमार डोंगरे ने बताया कि तिरंगा यात्रा स्वाभिमान एवं हम सभी के सम्मान का भी प्रतीक है आज पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में तिरंगा यात्रा चल रहा है। इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य हर व्यक्ति के मान सम्मान और देश के सम्मान से जोड़कर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का दावा है कि तिरंगा यात्रा के जरिए लोगों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना मजबूत होगी। इसी प्रकार हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा यात्रा अभियान को भाजपा ने छत्तीसगढ़ में मोर तिरंगा मोर अभिमान का नाम दिया है। भाजपा कुसुमकसा मंडल के भाजपा नेता गोविन्द शर्मा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को अपने घर, दुकान और कार्यालय में तिरंगा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है ऐसे में तिरंगे की मांग और भी बढ़ गई है देशभर में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा मोर तिरंगा- मोर अभियान का बड़े स्तर पर भी आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में गौतम कॉलेज ऑफ नर्सिंग चिखलाकसा के प्राचार्य रवींद्र चंद्राकर, उप प्राचार्य – आयुष कुमार ,तृप्ति कोला, माधुरी, लक्ष्मी, दर्शाना, हसीना, पल्लवी, ट्विंकल, अंकित टाटिया, ओमप्रकाश पाण्डेय, अनिकेत देशलेहरे एवं अन्य लोगो ने मोर तिरंगा मोर अभियान के इस कार्यक्रम में शामिल होके इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button