आगामी क्वांर नवरात्रि पर्व के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से नवरात्रि पर्व के आयोजन हेतु किया गया (रूट डायवर्सन) मार्ग परिवर्तित।
गंगा मैय्या झलमला मंदिर झलमला से गुजरने वाले बड़ी माल वाहक वाहन चालकों से अपील परिवर्तित मार्ग का करे उपयोग।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़
बालोद पुलिस की दर्शनार्थियों से अपील निर्धारित स्थानों पर ही करे वाहनों की पार्किंग।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्रीमति मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में, श्री देवांश सिंह राठौर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जिला बालोद एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में गंगा मैय्या मंदिर झलमला में क्वांर नवरात्रि पर्व दिनांक 22.09.2025 से 01.10.2025 तक ज्योति कलश स्थापना, विभिन्न कार्यक्रमों एवं मेला का आयोजन होने से बड़ी संख्या में श्रद्वालुओं, आम नगारिकों एवं दर्शनार्थियों की भीड़-भाड़ होने की संभावना को देखते हुए अगामी क्वांर नवरात्रि पर्व के मद्देनजर गंगा मैय्या मंदिर झलमला बालोद में सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था के संचालन हेतु रूट डायवर्सन किया गया है।
रूट डायर्वन इस प्रकार है- धमतरी तरफ से आने वाले बड़ी मालवाहक वाहन धमतरी-गुरूर-झलमला तिराहा-पड़कीभाठ बायपॉस-पाररास होते हुए बटेरा चौक लोहारा से गतव्य स्थान के लिए आगे बढेंगे। दुर्ग से आने वाले बड़ी मालवाहक वाहन दुर्ग-गुण्डरदेही-पड़कीभाठ-बायपास होते हुए बटेरा चौक लोहारा से गतव्य स्थान के लिए आगे बढेंगे। राजहरा की ओर से आने वाले बड़ी मालवाहक वाहन राजहरा-कुसुमकसा-बटेरा चौक लोहारा-पाररास बायपॉस-पड़कीभाठ होते हुए गतव्य स्थान के लिए आगे बढेंगे। इसी प्रकार राजनांदगांव की ओर से आने वाले बड़ी मालवाहक वाहन राजनांदगांव-लोहारा-बटेराचौक-पाररास बायपॉस-पड़कीभाठ होते हुए गतव्य स्थान के लिए आगे बढेंगे। उपरोक्त रूट डायवर्सन सभी बड़ी मालवाहक वाहनों के लिए दिनांक 22.09.2025 से 01.10.2025 तक लागू रहेगा।
गंगा मैय्या परिसर झलमला बालोद में आने वाले वाहन चालको एवं श्रद्वालुओं के लिए 04 स्थानों में पार्किंग स्थान बनाया गया है। धमतरी गुरूर की ओर से आने वाले दर्शनार्थियों ‘‘पुलिस कॉलोनी परिसर’’ झलमला में पार्किंग करेंगें। दुर्ग गुण्डरदेही की ओर से आने वाले दर्शनार्थियों ‘‘झलमला बाजार चौक’’ में पार्किंग करेंगे एवं राजहरा राजनांदगांव की ओर से आने वाले वाहन ‘‘सिवनी मैदान पार्किंग’’ एवं ‘‘बालोद बाजार’’ हीरापुर जाने मोड़ के सामने पार्किंग करेंगे।
दर्शनार्थियों एवं आम जनता से यातायात पुलिस बालोद की अपील निर्धारित स्थानों में ही वाहनों की पार्किंग करें, निर्धारित पार्किंग स्थानों में ही वाहन पर्किंग कर सवारी उतारें, बड़ी मालवाहक वाहन चालक/परिचालक एवं मालिक परिवर्तित मार्ग का उपयोग करें, यातायात व्यवस्था बनाने एवं शांतिपूर्ण तरीके से क्वांर नवरात्रि पर्व के आयोजन हेतु जिला एवं पुलिस प्रशासन बालोद का सहयोग करें। अधिक जानकारी के लिए पुलिस कंट्रोल रूम बालोद 94791-91160, यातायात कार्यालय बालोद 77492-23817 पर संपर्क करें।



