दल्लीराजहरा में 27 अप्रैल को गौ माता को सम्मान दिलाने समारोह, प्रथम चरण में होगी सम्पूर्ण नगर में भव्य रैली।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.
दल्लीराजहरा। पूरे देश में गौ माता को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने एवं गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मुहिम के तहत विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बालोद जिले के दल्ली राजहरा में भी दिनांक 27 अप्रैल, सोमवार को सुबह 10:00 बजे से गौ माता सम्मान समारोह के साथ भव्य विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि यह अभियान केंद्र सरकार एवं सभी राज्य सरकारों से भारतीय संस्कृति और राष्ट्रहित में संविधान के दायरे में रहकर अहिंसक तरीके से गौ माता को सेवा, सुरक्षा और सम्मान दिलाने की मांग को लेकर चलाया जा रहा है। इसके तहत गौ माता को उचित अनुदान, देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध तथा गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की पहल की जा रही है।
यह रैली श्री राम मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे नगर का भ्रमण करेगी। कार्यक्रम में सभी धर्मप्रेमियों एवं गौ भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
इस मुहिम से जुड़ने के लिए एक संपर्क नंबर 906777323 भी जारी किया गया है, जिस पर मिस कॉल कर लोग इस अभियान का हिस्सा बन सकते हैं और अपना समर्थन दर्ज करा सकते हैं।
दल्लीराजहरा के निःस्वार्थ भाव गौ सेवा समिति के आयोजकों ने नगरवासियों से अपील की है कि वे इस सम्मान समारोह में शामिल होकर गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए एकजुटता का परिचय दें।
!!..निस्वार्थ भाव गौ सेवा समिति दल्ली राजहरा की नगरवासियों से विनम्र अपील..!!
समस्त नगरवासियों गौ माता हमारी माँ है इस गौ माता के लिए आप अपना एक कीमती दिन गौ माता के नाम करे, भूले नहीं याद रखे 27 अप्रैल दिन सोमवार को आप सभी गौ भक्त, गौ प्रेमी इस रैली में शामिल होकर गौ माता सेवा, सुरक्षा, सम्मान दिलाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।



