छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

विशेष लोक अदालत में चार प्रकरणों का हुआ निराकरण, 7.88 लाख रुपये का कराया गया भुगतान।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.

दल्लीराजहरा। व्यवहार न्यायालय दल्लीराजहरा (खंडपीठ क्रमांक-07) में शनिवार को परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 138 से संबंधित मामलों के निराकरण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में कुल 8 प्रकरण विचारार्थ रखे गए, जिनमें से 4 प्रकरणों का पक्षकारों के बीच आपसी राजीनामा एवं सुलह के माध्यम से सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। इन प्रकरणों में अनादरित चेक से संबंधित कुल 7 लाख 88 हजार 506 रुपये की राशि का भुगतान कराया गया।
विशेष लोक अदालत की पीठ का गठन पीठासीन अधिकारी श्रीमती श्रद्धा सिंह श्रीवास्तव (विशेष न्यायाधीश, दल्लीराजहरा, जिला बालोद) तथा सदस्य अधिवक्ता श्री राकेश द्विवेदी एवं श्री मनोज प्रताप सिंह के रूप में किया गया।
लोक अदालत के सफल संचालन में अधिवक्ता श्री पवन कुमार गोयल, हिंमानी पाण्डेय, श्री जगेन्द्र भारद्वाज, श्री लोकेन्द्र भुआर्य, श्री सुनील नंदी तथा न्यायालयीन कर्मचारी श्री मनीष कुमार दर्रो, श्री राजपाल साहू, श्री खेमराज साहू, श्री मणिशंकर देशमुख, श्रीमती कमलेश्वरी गांवरे एवं श्री हरिश सोनकर का सराहनीय सहयोग रहा।
न्यायालय ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से विवादों का आपसी सहमति से त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान संभव हो रहा है, जिससे पक्षकारों को शीघ्र न्याय मिलने के साथ समय और धन की भी बचत हो रही है।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button