दल्लीराजहरा सुशासन तिहार में कुल प्राप्त 501आवेदन आये, जिसमें 98 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.
दल्लीराजहरा/ नगरपालिका परिषद दल्लीराजहरा के कार्यालय में 5 मई को प्रदेश सरकार की घोषणा के अनुरूप सुशासन तिहार का कार्यक्रम आयोजित किया गया था इस आयोजन में बालोद जिले की कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ,एसडीएम सुरेश साहू,जिला महामंत्री सौरभ लुनिया, नगरपालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, मुख्य नगरपालिका अधिकामती सीमा बख्शी,मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू सहित तमाम विभागों के अधिकारी,कर्मचारी, पार्षद गण उपस्थित रहे।
सुशासन तिहार शिविर में कुल प्राप्त आवेदन 351 जिसमें मांग 313 शिकायत 38, निराकृत आवेदन 19
समाधान पेटी में कुल आवेदन 150 जिसमें मांग 119 शिकायत 31 निराकृत हुए 79 इस प्रकार सुशासन तिहार शिविर एवं समाधान पेटी से प्राप्त आवेदनो की कुल संख्या 501 निराकृत हुए 98 शेष आवेदन एवं शिकायत पर नगरपालिका अतिशीघ्र कार्यवाही कर रही है।



