छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

बंग समाज द्वारा विश्व कवि रवीन्द्रनाथ टैगोर जी की 165 वीं जयंती मनाई गई।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.

दल्लीराजहरा/ दिनांक 09 मई 2026 बांग्ला पोचिसे बैशाख को दल्लीराजहरा बंग समाज द्वारा विश्वकवि रवीन्द्रनाथ टैगोर जी की 165 वीं जयंती मनाई गई।

इस उपलक्ष्य पर सर्व प्रथम कविगुरु रविन्द्र नाथ टैगोर जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बंग समाज के वरिष्ठ श्री गगन पंड्या जी, सचिव श्री कनक बैनर्जी जी , पूर्व सचिव श्री गौतम बेरा व महिला समाज के अध्यक्ष श्रीमती पुरोबी वर्मा जी उपाध्यक्ष रिना पंड्या जी के व कालीबाड़ी सचिव श्री मदन माइती जी के आतिथ्य में माल्यार्पण कर धुप दीप से कविगुरु रविन्द्र नाथ टैगोर जी स्मरण किया गया।

तत्पश्चात रविन्द्र संगीत समाज के महिलाओं ने प्रस्तुत किया जिससे वहां का वातावरण रविन्द्र संगीत से गुज उठा जिससे सबका मन प्रफुल्लित हो गया । कविगुरु जी का एक प्रसिद्ध गीत एकला चलो रे मुनमुन सिन्हा, मिठू कार्फा , लेखा हंसपाल, राजोशी चक्रवर्ती, रुना दास, प्रस्तुत किया गया। एकल गायन में देबोल्लिना भट्टाचार्य,मिठु कर , कविता पाठ में श्री गगन पंड्या मिठू कारफा व दीपक मंडल द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के सांस्कृतिक संयोजक श्री अशोक आईच जी व संचालन श्रीमती मुनमुन सिन्हा जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन व आभार व्यक्त श्री गौतम बेरा ने किया। कार्यक्रम के लिए विशेष सहयोग गौतम बोस, एस सी सरकार,गौतम माइती, जयंतो चक्रवर्ती, निलाद्री आचार्य,सजल राय,काजल सिंघा टूपा आईच जयंती बोस, कीया आचार्य,सेन जी द्वारा किया गया।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button