छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

बिना सुरक्षा इंतजाम 10 फीट गहरे गड्ढे में कराया जा रहा था काम, तीन गरीब मजदूरों की हुई दर्दनाक मौत, उचित जांच कर ठेकेदार व अधिकारियों पर कार्यवाही की उठी मांग।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.

दल्लीराजहरा/बालोद। दल्ली राजहरा नगर में दास पान ठेला चौक के पास बीएसपी की सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंस जाने से मजदूर दब गए, जिससे तीन लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतकों में किशुन कुमार, राकेश कुमार तथा बैशाखिन नामक महिला शामिल हैं। देर रात तक मिली जानकारी में कुल तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि की जा रही है, जिनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल बताए जा रहे हैं।

मिट्टी खिसकने से मलबे में दबकर तीन मजदूरो की गई जान

बताया जा रहा है कि बीएसपी की सीवरेज लाइन के लिए करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में पाइप बिछाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान पाइप नीचे उतारने में उपयोग हो रही चैन मौल्डिंग टाटा अटैची वन 10 की चैन अचानक टूट गई इसी झटके से गड्डे की कमजोर मिट्टी भर भराकर धंस गई किसी तरह एक मजदूर बाहर निकलने में सफल रहा और अंदर काम कर रहे 3 मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों, पुलिस और प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य शुरु किया गया। घंटो चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तीनों मजदूरों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उन तीनों मजदूरों की मौत हो चुकी थी।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि मजदूरों को बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों और सुरक्षा इंतजामों के गहरे गड्ढे में काम कराया जा रहा था। ऐसे में यह हादसा पूर्ण रूप से घोर लापरवाही का मामला माना जा रहा है इतनी गहरी खुदाई के बावजूद न तो सपोर्ट सिस्टम लगाया गया था और न ही सुरक्षा बेरिकेडिंग की गई थीं।

सांसद भोजराज नाग पहुंचे घटनास्थल

घटना की जानकारी मिलते ही कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी लेते हुए राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दिलाने की बात कही।

जांच और कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने घटना की उच्च स्तरीय जांच कर जिम्मेदार ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरु कर दी गई है। घटना से जुड़े वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button