प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल कार्यकाल, देश के सर्वाधिक समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के गौरवपूर्ण अवसर पर भाजपा मंडल के नेतृत्व में पूजा अर्चना कर दीर्घायु होने की कामना की।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.
दल्लीराजहरा/ भाजपा मंडल, भाजयुमो एवं महिला मोर्चा व सभी प्रकोष्ठ दल्लीराजहरा के सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने दिनांक 10 जून 2026 को आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त कर रहे हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, *दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना हेतु सायं 06:00 बजे, वार्ड क्रमांक 22 हनुमान जी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दीर्घायु की कामना की गई।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल कार्यकाल, देश के सर्वाधिक समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के गौरवपूर्ण अवसर
तथा राष्ट्र सेवा के उनके सतत एवं निरंतर संकल्प के लिए आज श्री हनुमान मंदिर, वार्ड क्रमांक 22 में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई।
इस अवसर पर श्री हनुमान जी, श्री लक्ष्मी नारायण जी एवं भगवान भोलेनाथ से माननीय प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र निर्माण हेतु निरंतर ऊर्जा प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में नगर के सभी ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण सम्मानपूर्वक उपस्थित रहे। प्रार्थना उपरांत श्रद्धापूर्वक लड्डू प्रसाद का वितरण भी किया गया।
“राष्ट्र प्रथम के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले आदरणीय मोदी जी को उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामनाएं।”



