छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर ने अपने जन्मदिन पर किया न्योता भोज का आयोजन।

रमेश मित्तल संपादक नवभारत news 24 छग.

दल्लीराजहरा/ चिखलाकसा/ दिनांक 28.01.2026 को माननीय डिप्टी कलेक्टर बालोद श्रीमती प्राची ठाकुर द्वारा अपने जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला चिखलाकसा एवं कन्या प्राथमिक शाला चिखलाकसा संकुल केंद्र चिखलाकसा, विकास खण्ड डौंडी, जिला बालोद में न्योता भोज का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर महोदया द्वारा बच्चो के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया गया।

सर्वप्रथम डिप्टी कलेक्टर महोदया द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ततपश्चात श्रीमती प्राची ठाकुर डिप्टी कलेक्टर महोदया का स्वागत संकुल प्राचार्य श्री पी.के.नायक द्वारा किया गया।
प्राची ठाकुर मैडम द्वारा बच्चो के साथ गतिविधि कर अपने जन्मदिन को यादगार बनाया गया।
संस्था के कुल 123 बच्चो के साथ बैठकर डिप्टी कलेक्टर मैडम द्वारा भोजन ग्रहण किया गया। भोजन में खीर,पूड़ी, बड़ा, दाल,सब्जी, टमाटर चटनी, चावल, पापड़, सलाद एवं केक का आंनद सभी बच्चों ने लिया। मैडम द्वारा बच्चो को परीक्षा में अच्छे परिणाम लाने हेतु प्रेरित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में मंच संचालन श्री वेद प्रकाश यदु संकुल समन्वयक कुंआगोंदी एवं श्री सुरेंद्र कुमार संकुल समन्वयक चिखलाकसा द्वारा किया गया कार्यक्रम के सफल संचालन में श्री हेमन्त गुप्ता, श्रीमती नीलिमा दत्ता, श्री घसूराम सोरी, श्री महेश बंसोड़े, श्री सीमांचल मुनि, श्री राजेश कुमार भेड़िया, श्रीमती विजयलक्ष्मी सोनी, श्रीमती जे. चन्द्रप्रभा बढ़ाई का विशेष सहयोग रहा।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button