मिस्कमनिकेशन के चलते BSP कॉन्टेक्ट सेल के विनीत सिंहा व चंद्रभूषण के खिलाफ लगाए गए आरोप पर श्याम जायसवाल ने खेद प्रकट किया।

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़
दल्लीराजहरा :- युवा नेता श्याम जायसवाल ने मिस्कमनिकेशन के चलते BSP कॉन्टेक्ट सेल के विनीत सिंहा व चंद्रभूषण के खिलाफ लगाए गए आरोप पर श्याम जायसवाल ने खेद प्रकट किया। श्याम जायसवाल ने बताया कि सप्तगिरि पार्क में लेबर कार्य का ठेका BSP द्वारा पुनः आमंत्रित किया गया है। पिछले दिनों इसी टेंडर को लेकर मिस्कमनिकेशन के चलते श्याम जायसवाल ने विनीत सिंहा व चंद्रभूषण पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। जिसके बाद BSP के उच्च अधिकारी हरकत में आए व मामले की गहन जांच कर श्याम जायसवाल को अवगत कराया गया कि विनीत सिंहा व चंद्रभूषण द्वारा कोई भ्रष्टाचार नहीं किया गया है। उस टेंडर में टेक्निकल फॉल्ट के कारण कुछ नियम शर्त नहीं जुड़ पाया था। जिसके कारण टेंडर समय पर नहीं खोला जा रहा था। और मिसकंबिनेशन के कारण विनीत सिंहा द्वारा कोई जवाब नहीं दिया जा रहा था। जिससे नाराज ठेकेदारों ने इसकी शिकायत युवा नेता श्याम जायसवाल से किया था। जिस पर श्याम जायसवाल ने BSP कॉन्ट्रेक्ट सेल पहुंच उस समय वहां उपस्थित अधिकारी विनीत सिंहा से पूरे मामले की जानकारी मांगी गई परंतु अपने उच्च अधिकारी चंद्रभूषण से बात नहीं होने के कारण विनीत सिंहा द्वारा उचित जवाब नहीं दिए जाने के कारण श्याम जायसवाल को इस मामले में भ्रष्टाचार की आशंका होने पर श्याम जायसवाल ने इस पूरे मामले की शिकायत BSP के उच्च अधिकारीयो से किया व जिसमें BSP के उच्च अधिकारियों द्वारा तत्काल पूरे मामले की जांच कर श्याम जायसवाल को अवगत कराया। श्याम जायसवाल ने मिस्कमनिकेशन के कारण किए गए अपने शिकायत पर खेद प्रकट किया।



