छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने मतदाता सूची बनाने वाले की संख्या 10 किया निकला संशोधित आदेश :- मुश्ताक अहमद

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.
दल्लीराजहरा/ जामा मस्जिद दल्ली राजहरा के सदर (अध्यक्ष) मुश्ताक अहमद अंसारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा जनाब डॉ सलीम राज ने दल्ली राजहरा मुतवल्ली चुनाव के मतदाता सूची बनाने के लिए 03 सदस्यों की टीम की घोषणा 15-04-2025 को किया था अब जनाब डाक्टर सलीम राज द्वारा उस आदेश में संशोधन करते हुए दिनांक 17-04-2025 को एक संशौधीत आदेश निकाला है और उसमें 07 नये सदस्यों को जोड़ा गया है इस तरह जामा मस्जिद कमेटी की मतदाता सूची तैयार करने के लिए 10 सदस्यों की टीम बनाई गई है। नये सदस्यों में 1, जनाब हाजी मजिद कुरैशी 2, जनाब साउद आलम 3, जनाब मोहम्मद फिरोज 4, जनाब नवाब बडगुजर 5, जनाब शकील हुसैन 6, जनाब मोहम्मद फरीद 7, जनाब ईलयास भाई। ईसतरह अब जामा मस्जिद के चुनाव के लिए इन 07 लोगों को मिलाकर 10 सदस्यों की टीम बन गई है और वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जनाब डॉ सलीम राज इन सभी सदस्यों को जामा मस्जिद कमेटी के पूर्व सदर जनाब शेख़ नैय्यूम से सहयोग लेकर मतदाता सूची बनाने को कहा और जनाब शेख़ नैय्यूम को ईन सदस्यों का सहयोग करने को कहा है।
इन 10 सदस्यों को मतदाता सूची तैयार कर उसे अनुमोदन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड में प्रस्तुत करना होगा । दल्ली राजहरा जामा मस्जिद कमेटी छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जनाब डॉ सलीम राज के ईस आदेश का खुले मन से स्वागत करतीं हैं और उन्हें विश्वास दिलाती है कि जिस तरह पिछले 2022 में हुएं चुनाव में सारी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से किया गया था उसी तरह ईसबार के चुनाव को भी शांतिपूर्ण तरीके से करवाया जाएगा और छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के आदेशों के अनूरूप ही कार्य किया जावेगा।



