छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

नया बाजार राजहरा के आत्मानंद स्कूल में पानी की समस्या का हुआ समाधान, DMF फंड से हुआ बोर।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.

दल्लीराजहरा। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय, नया बाजार राजहरा में लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या का आखिरकार समाधान हो गया है। जिला खनिज न्यास निधि (DMF) फंड के माध्यम से विद्यालय परिसर में बोरिंग कराई गई है, जिससे छात्रों और स्टाफ को बड़ी राहत मिली है।
यह कार्य शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष रमेश गुजर के लगातार प्रयास और निवेदन के फलस्वरूप संभव हो पाया। उनके साथ ही भाजपा जिला महामंत्री सौरभ लुनिया, नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे के विशेष सहयोग से यह महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण किया गया।
बताया जा रहा है कि विद्यालय में लंबे समय से पानी की कमी बनी हुई थी। बोरिंग नहीं होने के कारण विद्यार्थियों और शिक्षकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या के समाधान के लिए शाला प्रबंधन समिति और प्राचार्य द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
अंततः इन सभी प्रयासों को सफलता तब मिली जब संबंधित जनप्रतिनिधियों ने पहल करते हुए DMF फंड से बोरिंग की स्वीकृति दिलाई और कार्य को पूरा कराया।
विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं समस्त शिक्षकों ने इस कार्य के लिए सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और शैक्षणिक वातावरण में भी सुधार होगा।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button