जनगणना 2027 के लिए प्रगणक एवं सुपरवाइजर को दिया गया प्रशिक्षण।

रमेश मित्तल चीफ एडिटर नवभारत news 24 छग.
दल्लीराजहरा/ कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं जनगणना चार्ज अधिकारी सीमा बक्शी के मार्गदर्शन में नगर पालिका दल्ली राजहरा में जनगणना 2027 का कार्य प्रारंभ हो गया हैl जनगणना कार्य में लगे प्रगणक एवं सुपरवाइजर को प्रथम चरण का प्रशिक्षण 15 अप्रैल से 17 अप्रैल एवं द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तक दिया गया l जनगणना 2027 के अंतर्गत जनगणना का कार्य दो चरणों में होना है जिसमें प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य 1 मई से 30 मई तक किया जाएगा इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर डिजिटल मोबाइल ऐप के माध्यम से डाटा संग्रहण करेंगेl इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी डॉ धर्मेंद्र सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर एवं ओमेश्वरी मंडावी क्रीड़ा अधिकारी शासकीय एन सी जे महाविद्यालय दल्ली राजहरा द्वारा प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को मकान सूचीकरण के संदर्भ में विस्तार पूर्वक बताया गया l प्रगणक एवं सुपरवाइजर के द्वारा मकान सूचीकरण का कार्य सफलतापूर्वक हो सकेl नागरिकों के जनगणना संबंधी जानकारी भरने हेतु विशेष पोर्टल https://se.census.gov.in/ उपलब्ध कराया गया है इस पर वांछित जानकारी दे सकते हैं lएक मोबाइल नंबर से केवल एक ही स्व- गणना फॉर्म भरा जा सकता है l फॉर्म भरने के बाद एक यूनिक आईडी प्राप्त होगी,जिसे प्रगणक को दिखाना आवश्यक होगा l
प्रशिक्षण में प्रगणक और सुपरवाइजरों की अलग-अलग टीम बनाकर फील्ड आधारित प्रशिक्षण देकर, फील्ड का रोल प्ले के माध्यम से अपने अनुभव साझा कियेl
प्रशिक्षण का अवलोकन करने पहुंचे जनगणना चार्ज अधिकारी सीमा बक्शी ने कहा कि प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है की जनगणना के दौरान दी गई सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रहेगी और इसका उपयोग केवल सांख्यिकी उद्देश्यों के लिए किया जाएगाl मकान सूचीकरण मैपिंग एवं बेस लाइन डेटा का संकलन को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिएl जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रभारी विपिन बेहरा, इंद्र यादव,देव देवांगन, सुशील टंडन, चिरंजीव,अभिजीत भगत एवं रतन चौधरी उपस्थित रहेl



