अपराध (जुर्म)छत्तीसगढ़दल्लीराजहरा

तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट करने वाला फरार आरोपी मय वाहन के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

वार्ड नं 18 के मिथलेश साहू ने इस हादसे में गवाई थी अपनी जान

नवभारत news24/रमेश मित्तल/दल्लीराजहरा।श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील नायक जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश बागडे के मार्गदर्शन में दिनांक 26.10.2023 के 11.00 बजे राजहरा से डौंडी जाने वाले मार्ग झरण मंदिर के सामने डडसेना पुलिया के पास अज्ञात वाहन चारपहिया के चालक द्वारा मृतक मिथलेश साहू एवं अपने साथी राकेश निषाद के साथ अपनी मोटर सायकल एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी-24 आर. 4453 से जाते सामय विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन के चालक के द्वारा वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट करने से मौके पर मिथलेश साहू की मृत्यु हो गया अज्ञात वाहन चालक एक्सीडेंट कर राजहरा टाउन की ओर फरार होने से पता तलाश हेतु नगर में लगे सीसी टीवी कैमरा से पता लगाकर एक्सीडेंट करने वाले हाइवा वाहन क. सीजी 24 टी 3212 के चालक रतन सिंह पिता स्वं. पति राम उम्र 50 वर्ष सा. पथराटोला थाना राजहरा जिला बालोद को मय वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया।

उक्त पतासाजी कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक मुकेश सिंह, सउनि सूरज साहू आर.894 सुरेन्द्र देशमुख आर. क्र. 128 रवि यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button