छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

प्रधानमंत्री श्री नरेंन्द्र मोदी जी के स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत मिशन के तहत 434 वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल ने दल्ली राजहरा स्थित सप्तगिरी उद्यान में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया

नवभारत news24/रमेश मित्तल/दल्लीराजहरामेघालय फ्रंटियर सीमा सुरक्षा बल की 434वीं बटालियन नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर में प्रथम चरण का 7 नवम्बर को सफलतापूर्वक चुनाव कराने के उपरांत द्वितीय चरण का चुनाव कराने के लिए दिनांक 10 नवम्बर 2023 को दल्ली राजहरा,जिला- बालोद में तैनात हुई । बटालियन ने जिला – बालोद में भी द्वितीय चरण का चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक तरीके से कराया ।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंन्द्र मोदी जी के स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत मिशन के तहत 434 वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल ने दिनांक 20 एवं 21 नवंबर 2023 को प्रातः 07 बजे से 08:30 बजे तक दल्ली राजहरा स्थित सप्तगिरी उद्यान में स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें वाहिनी के अधिकारियों एवं अन्य जवानों ने भाग लिया। स्वच्छता अभियान का उद्देश्य उद्यान को स्वच्छ करना एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करना था।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button