माँ झरन मैया दरबार में आज शिव विवाह,शिव बारात गुप्ता चौक

नवभारत news24/रमेश मित्तल /दल्लीराजहरा।माँ झरन मैया मंदिर में 3 मार्च से 8 मार्च तक चल रहे शिव महापुराण कथा के अंतर्गत आज शिव विवाह, पार्वती चरित्र का प्रसंग का वाचन पंडित अभिषेक कृष्ण शास्त्री वृंदावन धाम के द्वारा किया जायेगा वही कल्पी दुबे भजन गायिका के द्वारा शानदार भजन की प्रस्तुति कर श्रोताओं को मन मोह लिया है।
आज शिव विवाह के लिए शिव जी की बारात गुप्ता चौक हनुमान मंदिर से निकलकर झरन मंदिर पहुचेगी जहां शिव विवाह की झांकी की प्रस्तुति की जावेगी जिसमें दान दहेज टिकावन शाम 5 बजे से होगा
कल अंतिम दिन दिनांक 7 मार्च को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक गणेश जन्म कार्तिकेय जन्म तारकासुर वध, शिव अवतार 12 ज्योर्तिलिंग की कथा होगी के बाद रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक भजन संध्या होगी ।
8 मार्च को सुबह 9 बजे से 10 बजे तक शिव पुराण कथा का सार, रुद्राभिषेक, हवन एवं विशाल भंडारा होगा समिति ने समस्त धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं को आयोजन में शामिल होकर जीवन धन्य करने की अपील की है व सभी सहयोगी दानदाताओं का आभार प्रकट किया है जिसके कारण कार्यक्रम का सफल का आयोजन हो पाया।



