अपराध (जुर्म)छत्तीसगढ़बालोद

मोबाईल लूट के आरोपी को किया गया गिरफ्तार,एन एच 30 पर मध्य रात्रि घटना को दिया गया था अंजाम

आरोपी व विधि से संघर्षरत् बालक द्वारा चाकू की नोक पर की गई थी लूटपाट

नाम आरोपी 1. राहुल बारले पिता गब्बर बारले उम्र 20 साल साकिन जालमपुर वार्ड धमतरी थाना सिटीकोतवाली जिला धमतरी (छ0ग०)

नवभारत news24 /रमेश मित्तल /दल्लीराजहरा ।जुर्म जरायम निराकरण एवं आरोपियो की धरपकड हेतु श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग के निर्देशन पर, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद श्री एस०आर० भगत, के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान अशोक कुमार जोशी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पुरूर श्री बोनीफस एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा एवं सायबर प्रभारी उप निरीक्षक जोगेन्द्र साहू के नेतृत्व में थाना व सायबर की संयुक्त टीम गठित कर लूट के आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की गई।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जितेन्द्र कुमार देशलहरे निवासी ग्राम बोरतरा थाना गुरूर जिला बालोद ने दिनांक 11.09.2023 को थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने महेन्द्रा बोलेरो पिकप कमांक सीजी 04 पी बी 0401 है जिसमें कांकेर की ओर से रायपुर आ रहा था। जो विनांक 11.09.2023 को रात्रि करीचन 01.30 बजे एन एच ३० मार्ग ग्राम चिटौद हनुमान मंदिर के पास दो व्यक्तियो द्वारा गाडी रूकवाकर चाकू दिखाकर रूपये पैसे का मांग करने लगा, तथा जेब में रखे मोबाईल SAMSUNG Galaxy 523 कीमती 73,299 / रूपये को लूट कर अपने मोटर सायकल से भाग गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पुरूर में अपराध पंजीबध्द कर विवेचना की जा रही थी विवेचना के दौरान संदेही राहुल बारले निवासी जालमपुर वार्ड धमतरी एवं विधि से संघर्षरत् बालक से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारीत करना स्वीश्वर किया। व घटना में प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल, चाकू एवं लूटे गये मोबाईल को जप्त किया गया है। बाद आरोपी राहुल बारले को माननीय न्यायालय बालोद एवं विधि से संघर्षरत् बालक को माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।

उक्त प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा एवं आरक्षक गणेश यादव, उमाशंकर जारके, लिखन साहू, किशोर साहू, छोटू सोनकर, धनेन्द्र देवांगन, कुलदीप नागवंशी, संदीप यादव सायबर सेल प्रभारी जोगेन्द्र साहू प्र०आर० भूनेश्वर मरकाम, विवेक साही, आर० राहुल मनहरे, आकाश दुबे, विपिन गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button