छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

माँ झरन मैय्या मंदिर में कल सुबह 9 बजे अन्नादिवास व शाम 5 बजे गोधूली बेला में पुष्प, फलादिवास होगा

नवभारत news24 /रमेश मित्तल /दल्लीराजहरा । माँ झरन मैय्या प्राचीन मंदिर में दिनांक 9/4/2024 से 13/04/2024 तक पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ हो गया है प्रथम दिन कलश यात्रा, वेदी पूजन, पंचाग पूजन, ज्योति कलश पूजन व स्थापना सम्पन्न हुई आज दिव्तीय दिवस प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक वेदी पूजन, सभी मुर्तियो को जलधिवास कराया गया शाम गोधूली बेला में पंच गव्य, पंचामृत मिलाकर पूजन संपन्न हुआ।

कल दिनांक 11/4/2024 को प्रातः 9 बजे से वेदी पूजन पश्चात अन्नादिवास कराया जायेगा शाम गोधूली बेला में 5 बजे से पुष्पादिवास,फलदीवास् कराया जायेगा। जिस किसी को भी अन्न चढ़ाना हो एवं पुष्प, फल चढ़ाना हो वे समय पर पहुंच जाए ।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button