छत्तीसगढ़दल्लीराजहराविविध ख़बरें

राजहरा महिला समाज दल्ली राजहरा के द्वारा हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत किया गया वृक्षारोपण

रमेश मित्तल नवभारत news 24 छत्तीसगढ़

दल्ली राजहरा के राजहरा खदान समूह के अंतर्गत आने वाले अधिकारियों के पत्नियों के द्वारा राजहरा महिला समाज का गठन किया गया है l जहां पर अनेक रचनात्मक तथा समाज सेवा का कार्य किया जाता है l कल इस कार्यक्रम में महिला समाज के सभी सदस्य उपस्थित रहे। महिला समाज के अध्यक्ष श्रीमती रेखा गहरवार ने कहा कि वर्तमान जीवन में हमें वृक्षारोपण करना अति आवश्यक है। वृक्षारोपण कर देने से ही हमारी जिम्मेदारी समाप्त नहीं हो जाती। जब तक पौधे बड़ा होकर पेड़ ना बन जाए तब तक इनकी रक्षा करना भी हमारी जिम्मेदारी में शामिल हो तभी हमारा वृक्षारोपण सार्थक होगा । वृक्षारोपण से प्राकृतिक संतुलन बना रहता है । वर्तमान आधुनिक युग में नए-नए निर्माण, कारखानों, भवन निर्माण उद्योगों के लिए वृक्षों की कटाई निरंतर जारी है। खदानों में भी कच्चा माल के लिए वृक्षों को काटा जा रहा है। जिस के लिए वृक्षारोपण कर इसकी भरपाई किया जा सकता है। वृक्षों के कारण ही हमें स्वच्छ हवा मिलता है जो मानव तथा अन्य जीव जंतुओं के जीने के लिए अति आवश्यक है।

वृक्षारोपण के कार्यक्रम में महिला समाज के सदस्य श्रीमती रेखा गहरवाल , श्रीमती चिंताला रजनी , श्रीमती स्वाति शिरपुरकर , श्रीमती मीनोति बास्की ,श्रीमती गीता ठाकुर ,श्रीमती आरती कापरे ,श्रीमती प्रभा सिंह , श्रीमती शहनाज , श्रीमती आशा मजगहे, श्रीमती प्रतिमा सिंह ,श्रीमती अंजना सिंह, श्रीमती माया हेड़ाऊ ,श्रीमती स्वीटी सिन्हा ,श्रीमती शालिनी सिंह ,श्रीमती शिल्पा जायसवाल ,श्रीमती विनीता गर्ग ,श्रीमती नीलू तिवारी , श्रीमती शुभांगी कापसे ,श्रीमती मनीषा मेश्राम , श्रीमती सोम प्रभा ठाकुर उपस्थित थे।

Ramesh Mittal

Chief Editor, navabharatnews24.com

Related Articles

Back to top button